Home / Featured / हर-हर शंभू भजन की गायिका फरमानी नाज अपनाएंगी हिन्दू धर्म? पढ़ें- फैक्ट चेक

हर-हर शंभू भजन की गायिका फरमानी नाज अपनाएंगी हिन्दू धर्म? पढ़ें- फैक्ट चेक

Farmani Naaz

शिवभक्ति गाना ‘हर-हर शंभू’ गाने वाली गायिका फरमानी नाज को लेकर देश में बहस छिड़ी हुई है। एक तरफ जहां देवबंद के कथित मौलाना के फतवे के बाद इस पर और ज्यादा विवाद हो गया है। वहीं सोशल मीडिया पर फरमानी नाज के धर्म परिवर्तन को लेकर चर्चा हो रही है।

फरमानी नाज नामक के एक ट्विटर अकाउंट से ट्विट किया गया है कि- “मेरे पूर्वज पहले हिंदू थे,, इसीलिए मैंने “हर हर शंभू” भजन गाया,, जल्द ही हिंदू धर्म में शामिल हो जाऊंगी!”

Farmani Naaz viral Tweet
https://twitter.com/FarmaaniNaaz/status/1554377709404700672?s=20&t=82bRK0jK3C1T9TLEia5AAw

वहीं सोशल मीडिया यूजर्स भी दावा कर रहे हैं कि फरमानी नाज हिन्दू धर्म अपनाने जा रही हैं। यूजर्स दावा कर रहे हैं कि फरमानी नाज ने कहा है कि उनके पूर्वज हिन्दू थे, इसलिए वह भी जल्द ही हिन्दू धर्म में शामिल हो जाएंगी। एक यूजर ने फरमानी नाज के गाने को शेयर करते हुए लिखा-

https://twitter.com/yogeshDharmSena/status/1554718068533649413?s=20&t=82bRK0jK3C1T9TLEia5AAw

वहीं कई अन्य यूजर्स ने भी ऐसा ही दावा किया है

https://twitter.com/Bholana86984035/status/1554447021427159045?s=20&t=82bRK0jK3C1T9TLEia5AAw

https://twitter.com/Akhiles32801135/status/1554714552817684481?s=20&t=82bRK0jK3C1T9TLEia5AAw

https://twitter.com/MPSINGH82501870/status/1554738202136571906?s=20&t=82bRK0jK3C1T9TLEia5AAw 

https://twitter.com/IBitturaj/status/1554389582417838080?s=20&t=82bRK0jK3C1T9TLEia5AAw 

फैक्ट चेकः

फरमानी नाज के हिन्दू धर्म अपनाने के ऐलान की सच्चाई जानने के लिए हमने फरमानी नाज के सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच शुरु की। हमने फरमानी नाज के ऑफिशियल वेरीफाइड फेसबुक अकाउंट को खंगाला। हमें यहां एक वीडियो मिला। इस वीडियो में फरमानी नाज स्पष्टीकरण दे रही हैं कि उनकी ट्विटर पर फेक आईडी बनाकर लोगों ने फेक दावा किया है। उन्होंने कहा कि सबकी अपनी धार्मिक मान्यताएं हैं, वह जिस धर्म में हैं उसी का हिस्सा हैं।

वहीं फरमानी नाज ने इस वीडियो में अपने ऑफिशियल ट्विटर आईडी के बारे में बताया है। फरमानी नाज का ऑफिशियल आईडी @farmaninaaz786 है। इस आईडी पर भी फरमानी ने स्पष्टीकरण वाला वीडियो पोस्ट किया है।

निष्कर्षः

हमारे फैक्ट चेक से साबित हो रहा है कि फरमानी नाज ने हिन्दू धर्म अपनाने का ऐलान नहीं किया है। हिन्दू धर्म अपनाने का पोस्ट उनके फेक अकाउंट से की गई है। इसलिए सोशल मीडिया यूजर्स का दावा गलत है।

दावा- फरमानी नाज अपनाएंगी हिन्दू धर्म

दावाकर्ता- सोशल मीडिया यूजर्स

फैक्ट चेक- फेक

Tagged: