फ़ैक्ट चेक: वेनिस शहर के दिल के आकार में बसे होने की फ़ेक तस्वीर वायरल

Fact Check hi Fake Featured

सोशल मीडिया साइट्स पर इटली के मशहूर शहर वेनिस (Venice) की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि शहर वेनिस की बसावट दिल के आकार में है।

Jules नामक यूज़र ने कैप्शन, “Venice, Italy” के साथ एक ड्रोन शॉट तस्वीर ट्वीट की है। इस तस्वीर में वेनिस (Venice) का दिलफ़रेब हसीं मंज़र देखा जा सकता है।

 

फ़ैक्ट चेक:
इंटर नेट पर इस तस्वीर को रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमने पाया कि यही तस्वीर Home Decor Ideas नामक फ़ेसबुक पेज पर कैप्शन, “Mirrored Aerial View of Venice, Italy Photo & Edit by: @lennart [IG]” के साथ शेयर की गई है। कैप्शन से ही ज़ाहिर है कि ये तस्वीर एडिट की गई है।

Facebook Screenshot

वहीं हमें इंस्टाग्राम के पेज lennart पर ओरिजिनल तस्वीर मिली, जिसके कैप्शन में लिखा गया है,“BREAKING NEWS! वैज्ञानिकों ने अभी-अभी पता लगाया है कि सच्चे प्यार का शहर पेरिस नहीं, बल्कि वेनिस (Venice) है! वैज्ञानिक प्रमाण देखने के लिए स्वाइप करें! आप जो कुछ भी ऑनलाइन पढ़ते हैं, उस पर विश्वास न करें। प्यार में यक़ीन करें, हैप्पी वेलेंटाइन।” (हिन्दी अनुवाद)

Instagram Screenshot

इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि वेनिस दिल के आकार में नहीं बसा है। गूगल मैप पर भी यही हक़ीक़त देखी जा सकता है।

निष्कर्ष:
DFRAC के इस फ़ैक्ट चेक से स्पष्ट है कि वायरल हो रही शहर वेनिस (Venice)की तस्वीर एडिटेड/फ़ोटोशॉप्ड है, क्योंकि हक़ीक़त में वेनिस दिल के आकार में नहीं बसा है। इसलिए, यूज़र्स इसे फ़र्ज़ी दावे के साथ शेयर कर रहे हैं।

दावा: दिल के आकार में शहर वेनिस (Venice) की तस्वीर
दावाकर्ता: सोशल मीडिया यूज़र्स
फ़ैक्ट चेक: फ़ेक

 (आप #DFRAC को ट्विटरफ़ेसबुकऔर यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।)