Home / Misleading / फैक्ट चेकः राजेश पायलट ने सोनिया गांधी के खिलाफ नहीं लड़ा था कांग्रेस संगठन का चुनाव

फैक्ट चेकः राजेश पायलट ने सोनिया गांधी के खिलाफ नहीं लड़ा था कांग्रेस संगठन का चुनाव

राजस्थान में कांग्रेस के बड़े नेता और पूर्व उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट को लेकर आए दिन खबरें सोशल मीडिया पर तैरती रहती हैं। उनको लेकर कयास लगाए जाते हैं कि वह जल्द ही कांग्रेस पार्टी छोड़ देंगे। लेकिन सचिन पायलट कांग्रेस के साथ बने हुए हैं। राज्यसभा चुनावों के दौरान भी पायलट कांग्रेस के साथ थे, जिससे कांग्रेस में एकजुटता के बाद राजस्थान में कांग्रेस ने राज्यसभा की 3 सीटों पर जीत हासिल कर ली।

वहीं सोशल मीडिया पर सचिन पायलट के पिता राजेश पायलट को लेकर एक दावा वायरल हो रहा है। राजेश पायलट भी कांग्रेस के बड़े नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री थे। राजेश पायलट को लेकर ट्विटर पर दावा किया जा रहा है कि उन्होंने सोनिया गांधी के खिलाफ कांग्रेस के संगठन का चुनाव लड़ा था।

अशोक कटारिया के बायो के मुताबिक वह उत्तर प्रदेश के विधान परिषद सदस्य हैं।

फैक्ट चेकः

वायरल हो रहे दावे की पड़ताल के लिए हमने गूगल पर कुछ कीवर्ड्स को सर्च किया। इस दौरान हमें ‘आज तक’ की वेबसाइट पर 13 जुलाई 2020 को प्रकाशित एक रिपोर्ट मिली। इस रिपोर्ट के मुताबिक राजेश पायलट ने 1997 में कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव सीताराम केसरी के विरुद्ध लड़ा था। हालांकि इस चुनाव में सीतारात केसरी ने राजेश पायलट और शरद पवार दोनों को चुनाव हरा दिया था। जिसके बाद 1997 में सोनिया गांधी ने कांग्रेस ज्वॉइन की और 1998 में वह पहली बार कांग्रेस की अध्यक्ष बनी थीं।

वहीं ‘न्यूज-18 हिन्दी’ की रिपोर्ट के भी मुताबिक राजेश पायलट ने सीताराम केसरी के खिलाफ कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था।

इन दोनों रिपोर्ट के मुताबिक राजेश पायलट ने सोनिया गांधी के खिलाफ नहीं बल्कि सीताराम केसरी के खिलाफ चुनाव लड़ा था।

निष्कर्षः

DFRAC के फैक्ट चेक से साबित होता है कि राजेश पायलट ने सोनिया गांधी के खिलाफ कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ा था। इसलिए अशोक कटारिया और अन्य सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा किया जा रहा दावा भ्रामक है।

दावा- राजेश पायलट ने सोनिया गांधी के खिलाफ लड़ा था संगठन का चुनाव
दावाकर्ता- अशोक कटारिया (@Ashokkatariya9)
फैक्ट चेक- भ्रामक

 (आप #DFRAC को ट्विटरफ़ेसबुकऔर यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।)

Tagged: