Home / Misleading / धारावाहिक रामायण में रावण का रोल निभाने वाले एक्टर अरविंद त्रिवेदी का निधन? पढ़े फैक्ट चेक

धारावाहिक रामायण में रावण का रोल निभाने वाले एक्टर अरविंद त्रिवेदी का निधन? पढ़े फैक्ट चेक

Arvind Trivedi

सोशल मीडिया पर एक भ्रामक सूचना वायरल हो रही है। सोशल मीडिया यूजर्स इस सूचना को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि भारतीय टेलीविजन के प्रसिद्ध शो ‘रामायण’ में रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता Arvind Trivedi का निधन हो गया है। सोशल मीडिया यूजर्स इस खबर को शेयर कर अरविंद त्रिवेदी को श्रद्धांजलि भी अर्पित कर रहे हैं।

ट्वीटर पर एक यूजर ने लिखा- “लोकप्रिय सिरियल “रामायण” में रावण की भूमिका निभाने वाले शानदार कलाकार “अरविंद त्रिवेदी” जी नहीं रहे..ज्ञान और भक्ति का एक स्तम्भ गिर गया..ईश्वर उन्हे अपने चरणों में स्थान दें। ऊँ शांति”

 

वहीं फेसबुक पर एक यूजर ने लिखा- “रामायण सीरियल में रावण का किरदार निभाने वाले श्री राम भक्त अरविंद त्रिवेदी जी को सत सत नमन। भाव पूर्ण श्रधांजलि”

 

 

वहीं अरविंद त्रिवेदी के निधन को लेकर बहुत से ऐसे पोस्ट हैं, जिसको फेसबुक और ट्विटर पर शेयर किया जा रहा है।

 

फैक्ट चेकः

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दावे की सत्यता की पुष्टि के लिए हमने सबसे पहले गूगल पर सर्च किया। गूगल पर ‘अमर उजाला’ अखबार की एक खबर का लिंक मिला। इसका शीर्षक था- “नहीं रहे रामायण के ‘रावण’ अभिनेता अरविंद त्रिवेदी, 83 साल की उम्र में हुआ निधन”। इस खबर को अमर उजाला द्वारा 6 अक्टूबर 2021 को प्रकाशित किया गया था।

इसके अलावा हमें कई न्यूज वेबसाइटों पर अरविंद त्रिवेदी के निधन के बारे में 6 अक्टूबर 2021 को प्रकाशित की गई खबरें मिली।

वहीं एक अन्य यूजर ने 6 अक्टूबर 2021 को पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- “लोकप्रिय धारावाहिक “रामायण” में रावण के किरदार में करोड़ों लोगों के दिलों में अपने अभिनय की अमिट छाप छोड़ने वाले श्री अरविंद त्रिवेदी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करें। ॐ शांति”

निष्कर्षः

इस फैक्ट चेक से साबित होता है कि अरविंद त्रिवेदी का निधन 6 अक्टूबर 2021 को हो गया था। हाल में उनके निधन से जुड़ी सूचनाएं भ्रामक तरीके से सोशल मीडिया पर पोस्ट की जा रही हैं।

दावा- रामायण में रावण का किरदार निधाने वाले एक्टर अरविंद त्रिवेदी का निधन

दावाकर्ता- सोशल मीडिया यूजर्स

फैक्ट चेक- भ्रामक

 

Tagged: