फैक्ट चेक: कुरान दिखाकर बाढ़ का पानी रोकने की वीडियो को कश्मीर का बताकर भ्रामक दावा किया गया

फैक्ट चेक: कुरान दिखाकर बाढ़ का पानी रोकने की वीडियो को कश्मीर का बताकर भ्रामक दावा किया गया

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति बाढ़ के सामने पवित्र कुरान उठाए खड़ा है और तभी बाढ़ का पानी रुक जाता है । वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो कश्मीर का है। वहीँ एक X यूज़र “TheMuslim786” ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा “अल्लाहु अकबर । कश्मीर में एक स्थानीय नागरिक ने बाढ़ को रोकने के लिए पवित्र कुरान का इस्तेमाल किया और प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि बाढ़ का पानी शांत हो गया।” Link फैक्ट चेक : DFRAC टीम ने वायरल वीडियो की जांच के लिए इसे की-फ़्रेम्स में बदला और रिवर्स सर्च किया। इस दौरान हमें यह वीडियो “KK TV Network” नामक एक पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल पर मिला, जिसे 15 अगस्त को अपलोड किया गया था। वीडियो में बताया गया है कि “खुदा जाने यह वीडियो पाकिस्तान के किस इलाके की है।” इसके अलावा हमें यही वीडियो “Kashmir 24 TV” के फेसबुक पेज पर भी मिला। वहां वीडियो के डिस्क्रिप्शन में लिखा था: “In Gilgit, a furious flood rushed toward a village.” निष्कर्ष : DFRAC के फैक्ट चेक से स्पष्ट है कि वायरल वीडियो भारतीय कश्मीर का नहीं है, बल्कि पाकिस्तानी क्षेत्र गिलगित का है। इसलिए सोशल मीडिया यूज़र्स द्वारा किया गया दावा भ्रामक है। 

Continue Reading

फैक्ट चेकः उत्तराखंड के नैनीताल में आए बाढ़ का पुराना वीडियो श्रीगंगानगर बाढ़ का बताकर वायरल

राजस्थान में भारी बारिश से कई शहरों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। सरकार की ओर से सेना की मदद मांगी गई है। वहीं श्रीगंगानगर में बारिश का 43 साल का रिकॉर्ड टूटा है। बाढ़ से लोग ज्यादा प्रभावित हुए हैं। वहीं इस बाढ़ के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा […]

Continue Reading