सोशल मीडिया पर बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की एक तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर में वह एक नवजात शिशु को गोद में लिए हुए दिखाई दे रहे हैं। वायरल पोस्ट्स में दावा किया जा रहा है कि तेजस्वी यादव तीसरी बार पिता बने हैं।

Source: X
सोशल साईट X (पूर्व ट्विटर) पर वेरिफाइड यूजर शिवानी साहू ने वायरल तस्वीर को शेयर कर लिखा कि तेजस्वी यादव तीसरी बार पिता बने

Source: X
इसके अलावा कई अन्य यूजर ने भी वायरल तस्वीर को ऐसे ही दावे के साथ शेयर किया है। जिसे यहां पर देखा जा सकता है।
फैक्ट चेक:

Source: Deecan Herald
वायरल तस्वीर की सच्चाई जानने के लिए रिवर्स इमेज सर्च किया गया। जांच के दौरान यही तस्वीर Deccan Herald की एक खबर में मिली, जो 27 मार्च 2023 को प्रकाशित हुई थी। रिपोर्ट के अनुसार, यह तस्वीर उस समय की है जब तेजस्वी यादव पहली बार पिता बने थे और उनके घर बेटी का जन्म हुआ था।

Source: X
इसके अलावा, उसी समय तेजस्वी यादव ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर यह तस्वीर साझा करते हुए जानकारी दी थी कि उन्हें पुत्री रत्न की प्राप्ति हुई है।
निष्कर्ष:
DFRAC की जांच में वायरल दावा भ्रामक पाया गया। वायरल तस्वीर हाल की नहीं है, बल्कि वर्ष 2023 की है, जब तेजस्वी यादव पहली बार पिता बने थे। इसलिए “तीसरी बार पिता बनने” का दावा पूरी तरह गलत है।

