missile attack on Burj Khalifa

फैक्ट चेकः बुर्ज खलीफा पर मिसाइल हमले का वायरल वीडियो AI-जनरेटेड है

Fact Check hi Fake Featured

ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच संघर्ष जारी है। दोनों तरफ से लगातार हमले किए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ईरान द्वारा यूएई, सऊदी अरब, बहरीन, ओमान, कुवैत और कतर स्थित अमेरिकी ठिकानों पर हमले किए गए। इस बीच सोशल मीडिया एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि ईरान ने विश्वप्रसिद्ध बुर्ज खलीफा पर मिसाइल से हमला किया है, जिसके बाद बिल्डिंग में भयंकर आग लग गई।

इस वीडियो को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘दुबई से खबर आ रही है कि बुर्ज खलीफा पर ईरानी मिसाइल हमला हुआ है। हालांकि, यूएई सरकार ने दावा किया है कि उसने अधिकांश हमलों को नाकाम कर दिया है, लेकिन गिरते मलबे से नुकसान हुआ है। #Iran #عاجل_الان #brujkhalifa #america

लिंक

वहीं कई अन्य यूजर्स द्वारा इस वीडियो को ऐसे ही दावे के साथ शेयर किया गया है, जिसे यहां और यहां क्लिक करके देखा जा सकता है।

फैक्ट चेकः

DFRAC की टीम ने जांच में पाया कि बुर्ज खलीफा पर हमले का फेक दावा किया गया है और वायरल वीडियो AI-जनरेटेड है। हमारी टीम ने सबसे वीडियो की जांच की। हमने AI-डिटेक्टर टूल हाइव मॉडरेशन पर जांच की। हमारी जांच में परिणाम सामने आया कि बुर्ज खलीफा में आग लगने का वीडियो AI-जनरेटेड है।

आगे की जांच के लिए हमने गूगल पर कुछ कीवर्ड्स सर्च किया। हमें economic times की दुबई हमले के संदर्भ में एक रिपोर्ट मिली। इस रिपोर्ट में आधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि बुर्ज खलीफा पर हमले की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

वहीं हमने और ज्यादा जानकारी के लिए दुबई में रह रहे माज अहमद और नौशाद अंसारी से संपर्क किया। इन दोनों ने वायरल वीडियो को फेक बताया। उन्होंने बताया कि बुर्ज खलीफा पर हमले और पूरी बिल्डिंग में आग लगने जैसी कोई घटना ना तो देखने को मिली है और ही ऐसी कोई सूचना आई है।

निष्कर्षः

DFRAC के फैक्ट चेक से साफ है कि सोशल मीडिया पर दुबई के बुर्ज खलीफा में मिसाइल हमले और भीषण आग लगने का शेयर किया गया वीडियो फेक है। इस तरह के हमले की कोई आधिकारिक सूचना नहीं है। इसलिए यूजर्स का दावा फेक है।