सोशल मीडिया पर एक फोटो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अस्पताल का दौरा कर अभिनेता सलमान खान के पिता और मशहूर लेखक सलीम खान से मिले और उनका हाल जाना | तस्वीर को शेयर कर एक यूज़र ने लिखा “एक यादगार और सम्मानजनक तस्वीर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिग्गज लेखक सलीम खान साहब का अस्पताल में हालचाल जाना। उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। “
फैक्ट चेक :
DFRAC की टीम ने वायरल हो रहे तस्वीर की जांच की, जिसमें परिणाम सामने आया कि यह फोटो वास्तविक नहीं है, बल्कि इसे AI द्वारा बनाया गया है। वायरल फोटो की जांच के लिए हमने सबसे पहले इसे AI डिटेक्टर टूल Hive Moderation पर अपलोड किया जिसके परिणाम से यह स्पष्ट हुआ की फोटो AI द्वारा बनाया गया है |

आगे की जाँच में हमने इस पोस्ट से जुड़े कुछ की-वर्ड्स सर्च किया, लेकिन हमें इस खबर से जुड़ी कोई विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली और न ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गृहमंत्री अमित शाह ने कोई सोशल मीडिया पोस्ट साझा की है, जिसमें बताया गया हो कि वो सलीम खान से मिलने अस्पताल गए थे।
निष्कर्ष :
DFRAC के फैक्ट चेक से साफ है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का सलीम खान से अस्पताल में मुलाकात करने की तस्वीर AI द्वारा बनाई गई है।


