PM Modi

फैक्ट चेकः पीएम मोदी का अधूरा बयान भ्रामक दावे के साथ शेयर किया गया

Fact Check hi Featured Misleading

सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें पीएम मोदी को यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘एक ही मिशन है, समाज को बांटो, लोगों को बांटो और सत्ता पर कब्जा करो।’ एक फेसबुक यूजर ने पीएम मोदी की यही स्पीच शेयर किया है, जिस पर टेक्स्ट लिखा है, ‘अपने प्रधानमंत्री जी का एक ही मिशन है समाज को बांटो।’

लिंक

एक्स (पूर्व ट्विटर) पर भी कई यूजर्स द्वारा इस वीडियो को शेयर किया गया है। Akriti Tripathi नामक यूजर ने वीडियो शेयर कर लिखा, ‘एक ही मिशन है मीटरों, समाज को बाँटो फूट डालो और राज करो. जोर से बोलो हर हर मोई…’

लिंक

इसके अलावा इस वीडियो को कई अन्य यूजर्स द्वारा भी ऐसे ही दावे के साथ शेयर किया गया है, जिसे यहां, यहां और यहां देखा जा सकता है।

फैक्ट चेकः

DFRAC की टीम ने वायरल वीडियो की जांच में पाया कि पीएम मोदी का अधूरा बयान भ्रामक दावे के साथ शेयर किया गया है। ओरिजिनल वीडियो में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया था कि कांग्रेस का काम सत्ता के लिए समाज और लोगों को बांटना है। हमें पीएम मोदी का पूरा बयान ANI_HindiNews के एक्स हैंडल पर 5 अक्टूबर 2024 को पोस्ट मिला। पीएम मोदी ने यह भाषण महाराष्ट्र के ठाणे में दिया था।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा था, ‘कांग्रेस जानती है कि उनका वोट बैंक तो एक रहेगा, लेकिन बाकी लोग आसानी से बंट जाएंगे। कांग्रेस और उनके साथियों का एक ही मिशन है, समाज को बांटो और सत्ता पर कब्जा करो। इसलिए हमारी एकता को ही देश की ढाल बनाना है, हमें याद रखना है कि अगर हम बंटेंगे तो बांटने वाले महफिल सजाएंगे। हमें कांग्रेस और अघाड़ी वालों के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देना है।’

निष्कर्षः

DFRAC के फैक्ट चेक से साफ है कि सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का अधूरा बयान भ्रामक दावे के साथ शेयर किया गया है। पीएम मोदी का पूरा बयान सुनने के बाद यह स्पष्ट होता है कि उन्होंने समाज को बांटने का आरोप कांग्रेस पर लगाया था।