Manipur Violence

फैक्ट चेकः मणिपुर में पुरानी तस्वीर के साथ 35 की मौत और 100 से ज्यादा घायल होने का भ्रामक दावा किया गया

Fact Check hi Featured Misleading

मणिपुर के उखरुल जिले के लिटान में हुई हिंसा के बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा यूजर्स जमकर फेक और भ्रामक सूचनाएं फैला रहे हैं। कई यूजर्स ने मणिपुर की पुरानी तस्वीरों को शेयर कर हिंसा में 16 लोगों के मारे जाने का दावा किया है, तो वहीं कई लोगों ने भारतीय सुरक्षा बलों की गोलीबारी में बच्चों समेत 35 लोगों के मारे जाने और 100 से ज्यादा लोगों के घायल होने का दावा किया है। हालांकि यह दोनों दावे ही गलत हैं।

एक यूजर ने दो वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘मणिपुर में नरसंहार 2.0. भारतीय सेना ने मणिपुर में बेगुनाह लोगों के घरों को तबाह करने के लिए आर्टिलरी और RPG का इस्तेमाल किया। खबर है कि बच्चों समेत 35 से ज़्यादा लोग मारे गए हैं और 100 से ज़्यादा घायल हुए हैं। दुनिया को चुप नहीं रहना चाहिए।’

लिंक

वहीं एक अन्य यूजर ने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘मणिपुर में स्थानीय लोगों और सरकार के बीच विरोध प्रदर्शन जारी है। अब तक 16 लोग मारे गए हैं और 70 घायल हैं। इस बीच, सरकार ने इंटरनेट बंद कर दिया है।’

लिंक

फैक्ट चेकः

DFRAC की टीम ने वायरल पोस्ट में मणिपुर में 35 लोगों की मौत या 16 लोगों की मौत के दावे की जांच में इसे झूठा पाया। यह दावा भी गलत है कि भारतीय सुरक्षा बलों ने घरों में आग लगाई और उसकी गोलीबारी में लोग मारे गए। हमारी टीम ने गूगल पर कुछ कीवर्ड्स सर्च किया। हमें कई मीडिया रिपोर्ट्स मिलीं, जिसमें बताया गया है कि मणिपुर में हाल ही में हुई हिंसा में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मणिपुर के उखरुल जिले के लिटान में दो समुदायों के बीच मामूली कहासुनी के बाद मारपीट की घटना हुई, जिसमें एक समुदाय के युवक को गंभीर चोटें आईं, जिसे इलाज के लिए इंफाल में भर्ती कराया गया। इस घटना के एक समुदाय के लोगों द्वारा दूसरे समुदाय के कई घरों में आग लगा दी गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया वायरल होने लगा। इस घटना के बाद प्रशासन ने इलाके में इंटरनेट बंद कर दिया।

लिक- 1 और 2

बच्चों सहित 35 लोगों की मौत का दावा झूठा हैः

यह दावा गलत है कि भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा मणिपुर के स्थानीय लोगों के घरों में आग लगाया गया और गोलीबारी में 35 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हैं। हमें इस संदर्भ में NorthEast India24 और डेक्कन हेराल्ड सहित कई मीडिया रिपोर्ट्स मिलीं, जिसमें बताया गया है कि इस हिंसा में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

वहीं, हमारी टीम ने आगे की जांच में पाया कि सोशल मीडिया जिस तस्वीर को मणिपुर की हालिया घटना और 16 लोगों की मौत होने के दावे का साथ शेयर किया गया है, वह तस्वीर हाल-फिलहाल की नहीं है। इस तस्वीर के साथ हमें दैनिक जागरण की वेबसाइट पर 23 अक्टूबर 2025 का एक ओपिनियन मिला, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह तस्वीर हाल-फिलहाल की नहीं है।

निष्कर्षः

DFRAC के फैक्ट चेक से साफ है कि सोशल मीडिया पर मणिपुर में 35 की लोगों मौत और 100 से ज्यादा लोगों के घायल होने का भ्रामक दावा किया गया है। वहीं वायरल दावे में मणिपुर की पुरानी तस्वीरों को हाल-फिलहाल का बताकर शेयर किया गया है। इसलिए यूजर्स का दावा भ्रामक है।