Maharashtra Muslims

फैक्ट चेकः महाराष्ट्र में मुस्लिमों ने पाकिस्तानी झंडा नहीं लगाया, भ्रामक दावा किया गया

Fact Check hi Featured Misleading

महाराष्ट्र में लोकल चुनाव हो रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें कुछ मुस्लिमों को लोगों से वोट डालने की अपील करते हुए देखा जा सकता है। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि मुस्लिम इलाकों में पाकिस्तानी झंडा लगाया गया है।

मनोज कुमार श्रीवास्तव नामक यूजर ने वीडियो शेयर कर लिखा, ‘*महाराष्ट्र* *अजान क्यों बंद करवाया* *इसके खिलाफ निकले हैं वोट मांगने* *देखो हिंदुओं* *भारत में रहने वाला हर मुसलमान* *अपने आप को पाकिस्तानी मानता है* *इसलिए इन्होंने अपनी गलियों में* *पाकिस्तानी झंडे लगा रखे हैं*’

लिंक

फेसबुक पर Ajay Armys नामक यूजर ने भी पाकिस्तानी झंडे लगाए जाने के दावे के साथ पोस्ट शेयर किया है। इसके अलावा कई अन्य यूजर्स ने भी इस वीडियो को ऐसे ही दावे के साथ शेयर किया है, जिसे यहां देखा जा सकता है।

लिंक

फैक्ट चेकः

DFRAC की टीम ने वायरल वीडियो की बारीकी से जांच में पाया कि इलाके में पाकिस्तानी झंडा नहीं, बल्कि इस्लामी झंडा लगाया गया है। दरअसल पाकिस्तानी झंडे और इस्लामी झंडे में कई अंतर हैं। जैसे- पाकिस्तानी झंडे के बाएं साइड में एक सफेद पट्टी होती है और फिर हरे रंग की बड़ी पट्टी होती है, जबकि इस्लामी झंडे में कोई सफेद पट्टी नहीं होती, पूरा झंडा हरे रंग का होता है। वहीं पाकिस्तानी झंडे में चांद से थोड़ा बाहर तारा रहता है, जबकि इस्लामी झंडे में चांद के बीच में तारा रहता है। जिसे यहां दिए गए ग्राफिक्स में देखा जा सकता है।

वहीं हमने गूगल पर कुछ कीवर्ड्स सर्च किया, लेकिन हमें महाराष्ट्र के स्थानीय चुनावों में मुस्लिम इलाके में पाकिस्तानी झंडा लगाए जाने की किसी भी विश्वसनीय मीडिया संस्थान की रिपोर्ट नहीं मिली।

निष्कर्षः

DFRAC के फैक्ट चेक से साफ है कि सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र में मुस्लिम इलाके में लगाए गए इस्लामी झंडे को पाकिस्तानी झंडा बताकर भ्रामक दावा किया गया है।