Punjab Flood

फैक्ट चेकः क्या पंजाब में बाढ़ पीड़ितों को भेजा गया राशन कचरे में फेंका गया? नहीं, यह दावा गलत है

Fact Check Featured Misleading

पंजाब में बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए लोग सामने आ रहे हैं। सरकार के अलावा कई गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) के लोग भी राहत सामग्री लेकर पंजाब पहुंच रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक जगह पर भारी मात्रा में राशन रखा हुआ है। यूजर्स इस वीडियो के साथ लोगों से अपील कर रहे हैं कि फिलहाल पंजाब में किसी भी प्रकार की मदद करने से पहले वहां के स्थानीय लोगों से संपर्क करके ही भेजें।

वीडियो शेयर करते हुए Prashant Raj Man नामक यूजर ने लिखा, ‘पंजाब में राशन बहुत पहुंच चुका है, हालत ऐसी है कि कचरे में फेंका जा रहा है। सभी अब थोड़ा रुक जाओ, बेकार में बर्बाद ना करो। अपने जान पहचान वालों से सम्पर्क करने के बाद ही राशन भेजें। फैलाओ भाइयों जरा ये वीडियो, सब के पास तक जाना चाहिए।’

लिंक

इसके अलावा कई अन्य यूजर्स इस वीडियो को पंजाब बताते हुए शेयर कर रहे हैं, जिसे यहां, यहां, यहां और यहां देखा जा सकता है।

फैक्ट चेकः

DFRAC की टीम ने वायरल वीडियो की जांच में पाया कि यह वीडियो पंजाब का नहीं है। यह वीडियो मुंबई में मराठा आरक्षण आंदोलन के दौरान का है, जब प्रदर्शन कर रहे लोगों के लिए राशन पहुंचाया जा रहा था। इस वीडियो को 1 सितंबर को पोस्ट करते हुए LoksattaLive ने जानकारी दी कि, “नवी मुंबई: मराठा आरक्षण के लिए आंदोलन पिछले चार दिनों से जारी है। इस आंदोलन के और लंबा खिंचने की आशंका है। प्रदर्शनकारियों द्वारा लाई गई खाद्य सामग्री खत्म होने के साथ, राज्य भर के गाँवों से सहायता राशि आने लगी है।”

वहीं इस वीडियो से जुड़ी खबर हमें लोकसत्ता के वेबसाइट पर भी जिसके साथ बताया गया है कि ‘मराठा आरक्षण के लिए आंदोलन पिछले चार दिनों से जारी है। यह आंदोलन लंबा खिंचने की संभावना है। जैसे-जैसे प्रदर्शनकारियों द्वारा लाई गई खाद्य सामग्री खत्म होती जा रही है, राज्य भर के गाँवों से मदद पहुँचनी शुरू हो गई है। आज सुबह से ही वाशी स्थित सिडको प्रदर्शनी केंद्र में सैकड़ों वाहनों से इन सामग्रियों को उतारने का काम चल रहा है।’

लिंक

निष्कर्षः

DFRAC के फैक्ट चेक से साफ है कि सोशल मीडिया पर शेयर किया गया वीडियो पंजाब का नहीं है। यह वीडियो मुंबई में मराठा आरक्षण आंदोलन के दौरान का है। इसलिए यूजर्स का दावा भ्रामक है।