स्पेन के बार्सिलोना शहर के पिएरा इलाके स्थित एक मस्जिद में पिछले दिनों आग लग गई थी। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक मस्जिद में भीषण की आग लगने का वीडियो जमकर शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो के साथ सोशल मीडिया यूजर्स दावा कर रहे हैं कि स्पेन में इस्लामिक शरणार्थियों से तंग आकर जनता ने वहां की सबसे बड़ी मस्जिद में आग लगा दी।
इस वीडियो को शेयर करते हुए चंदा मीणा नामक यूजर ने लिखा, ‘इस्लामी घुसपैठियों के आतंकी कारनामों और छोटी छोटी बच्चियों के R@pe से परेशान हो, कल स्पेन की जनता ने स्पेन में बनी सबसे बड़ी मस्जिद जला दी !! आपके हिसाब से क्या वहां की जनता ने सही किया ?’

इसके अलावा कई अन्य यूजर्स द्वारा भी इस वीडियो को ऐसे ही दावे के साथ शेयर किया गया है, जिसे यहां, यहां, यहां, यहां और यहां देखा जा सकता है।
फैक्ट चेकः
DFRAC की टीम ने वायरल वीडियो की जांच में पाया कि यह वीडियो बार्सेलोना में मस्जिद में लगी आग का नहीं है। यह वीडियो 20 अक्टूबर 2022 में इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के इस्लामिक सेंटर की ग्रैंड मस्जिद में लगी आग का वीडियो है। इस वीडियो के बारे में हमें बीबीसी, CNBCTV18 और Independent सहित मीडिया रिपोर्ट्स मिलीं। इन मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि भीषण आग लगने से जकार्ता इस्लामिक सेंटर ग्रैंड मस्जिद का विशाल गुंबद ढह गया। यह घटना उस समय हुई, जब केंद्र में नवीनीकरण का काम चल रहा था। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं थी।

वहीं हमें पिएरा मस्जिद में आग लगने की घटना के संदर्भ में स्पेनिश भाषा में कई मीडिया रिपोर्ट्स भी मिलीं, जिसमें मस्जिद की फोटो प्रकाशित की गई है। इन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मस्जिद में उद्घाटन से एक दिन पहले आग लग गई थी, जिसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। यहां देखा जा सकता है कि दोनों मस्जिद अलग-अलग हैं।

निष्कर्षः
DFRAC के फैक्ट चेक से साफ है कि वायरल वीडियो स्पेन की मस्जिद में लगी आग का नहीं है। यह वीडियो अक्टूबर 2022 में इंडोनेशिया के जकार्ता स्थित मस्जिद लगी आग का वीडियो है। इसलिए यूजर्स का दावा भ्रामक है।