Operation Sindoor

फैक्ट चेकः ऑपरेशन सिंदूर में भारत के 250 सैनिक, 4 पायलट और 6 जेट्स मारे जाने सहित कई फेक दावे वायरल

Fact Check hi Fake Featured

भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम को 2 महीने हो गए हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर लगातार भ्रामक और फेक सूचनाएं शेयर की जा रही हैं। इन फेक सूचनाओं को पाकिस्तान से संचालित हैंडल्स शेयर कर रहे हैं। पाकिस्तानी हैंडल्स एक ऐसा ही फेक दावा कर रहे हैं, जिसमें भारत को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हुए नुकसान का आंकड़ा दिया गया है। हालांकि यह आंकड़े फेक हैं।

एक यूजर ने दावा किया, ‘भारत अब ऑपरेशन बन्यन मार्सोस में हुए नुकसान को स्वीकार करने लगा है •250 सैनिक (आधिकारिक तौर पर केवल 100 की बात स्वीकार की गई है), •3 पायलट और लापता शिवांगी सिंह •5 S-400 ऑपरेटर •6 लड़ाकू विमान •2 S-400 सिस्टम •8 एयरबेस पर हमला •एक ब्रह्मोस डिपो नष्ट …और यह सूची जारी है।’

लिंक

वहीं ऐसे ही मिलते जुलते दावे के साथ कई अन्य यूजर्स ने भी पोस्ट शेयर किया है, जिसे यहां और यहां देखा जा सकता है।

फैक्ट चेकः

DFRAC की टीम ने वायरल दावे की जांच की। हमारी टीम ने 250 भारतीय सैनिकों के शहीद होने के बारे में गूगल पर कुछ कीवर्ड्स सर्च किया। हमारी टीम को दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट मिली, जिसका शीर्षक ‘ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के कितने जवान हुए बलिदान? PC में DGMO ने दिया जवाब’ है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि इस ऑपरेशन में भारतीय सेना के 5 जवान शहीद हो गए, जबकि पाकिस्तान के 35 से 40 जवान मारे गए।

भारत के 6 फाइटर जेट के नुकसान होने का दावा भी गलत है। DFRAC की टीम ने ऐसे दावे का पहले ही फैक्ट चेक किया है, जिसे यहां क्लिक करके पढ़ा जा सकता है। वहीं 4 फाइटर जेट पायलट के शहीद होने की बात भी गलत है। DFRAC की टीम फैक्ट चेक में इस दावे को भी फेक पाया था। DFRAC का फैक्ट चेक यहां पढ़ सकते हैं।

इसके अलावा विंग कमांडर शिवांगी सिंह के पाकिस्तान में गिफ्तार होने या गायब होने का दावा भी झूठा है। DFRAC ने इसका पहले ही फैक्ट चेक किया है, जिसे यहां पढ़ा जा सकता है। वहीं पांच S-400 ऑपरेटर, दो S-400 सिस्टम, आठ एयरबेस पर हमला और एक ब्रह्मोस डिपो नष्ट होने का दावा भी गलत है, क्योंकि भारत की तरफ से आधिकारिक तौर पर नुकसान को लेकर कुछ भी नहीं कहा गया है। इसके अलावा जिस आदमपुर एयरबेस पर एस-400 के नष्ट होने का दावा किया जा रहा था, वहां प्रधानमंत्री मोदी ने विजिट किया था, जिसमें उनके पीछे एस-400 को देखा जा सकता है।

लिंक

निष्कर्षः

DFRAC के फैक्ट चेक से साफ है कि सोशल मीडिया पर भारत के 250 सैनिक, 4 पायलट और 6 फाइटर जेट्स मारे जाने सहित किए गए कई दावे फेक हैं।