सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है। इस वीडियो में एक महिला को हाल ही में फ्रांस में हुई हिंसा के बारे में बात करते हुए सुना जा सकता है। इस वीडियो के साथ दावा है कि यह महिला संजय गांधी और मेनका गांधी की बेटी है।
इस वीडियो को शेयर करते हुए विनी नामक यूजर ने लिखा, ‘आपने राजीव गांधी की बेटी श्रीमती प्रियंका गांधी को बहुत बार देखा और सुना होगा परन्तु अब राजीव के भाई संजय गांधी की बेटी को देखें और सुनिए।’

नारायण महाराज नामक यूजर ने लिखा, ‘आपने राजीव गांधी की बेटी प्रियंका गांधी को देखा अब संजय गांधी की बेटी को देखो ,,,,,,,,,,,,,,,,अंतर’

फैक्ट चेकः
DFRAC की टीम ने वायरल दावे की जांच के लिए गूगल पर कुछ कीवर्ड्स सर्च किया। भारतीय संसद की वेबसाइट http://sansad.in पर मेनका गांधी के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है, जिसमें उनके बच्चों के बारे में दी गई जानकारी में सिर्फ एक पुत्र लिखा है, जबकि पुत्री में शून्य लिखा है।

वहीं द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि संजय गांधी और मेनका गांधी के सिर्फ एक पुत्र वरुण गांधी हैं। वरुण गांधी भी पीलीभीत और सुल्तानपुर लोकसभा सीटों से सांसद रहे चुके हैं। इसके अलावा संजय गांधी और मेनका गांधी की कोई पुत्री होने के संदर्भ में हमें कोई जानकारी नहीं मिली।
निष्कर्षः
DFRAC के फैक्ट चेक से स्पष्ट है कि संजय गांधी और मेनका गांधी की कोई बेटी नहीं है। संजय-मेनका के एकलौते पुत्र वरुण गांधी हैं। इसलिए सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के साथ किया गया दावा भ्रामक है।