Shahjahan Begum

फैक्ट चेकः वायरल फोटो मुमताज महल की नहीं भोपाल रियासत की शाहजहां बेगम की है

Fact Check hi Featured Misleading

आगरा में स्थित ताजमहल अपनी खुबसूरती के लिए जाना जाता है। देश और दुनिया से लोग ताजमहल को देखने आते हैं। मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में ताजमहल का निर्माण करवाया था। इस बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर को मुमजात का बताकर शेयर किया गया है।

विनी नामक यूजर ने इस तस्वीर को शेयर किया है, जिस पर टेक्स्ट लिखा है, “यही है वो हुस्न की मल्लिका जिनकी याद में ताज महल बनवाया गया था।”

लिंक

कई अन्य यूजर्स ने भी इस तस्वीर को मुमताज महल का बताकर शेयर किया है। जिसे यहां, यहां, यहां और यहां देखा जा सकता है।

फैक्ट चेकः

DFRAC की टीम ने वायरल तस्वीर को रिवर्स सर्च किया। हमने पाया कि इस तस्वीर को इससे पहले भी अलग-अलग वर्षों में मुमताज महल का बताकर शेयर किया गया था, जबकि यह तस्वीर मुमताज महल की नहीं है। यह तस्वीर भोपाल रियासत की तीसरी बेगम शाहजहां बेगम की है।

भारत सरकार की संस्कृति मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार 1819 से 1926 के बीच चार बहादुर महिलाओं ने भोपाल रियासत पर राज किया। ये कुदसिया बेगम, सिकंदर बेगम, शाहजहां बेगम और सुल्तान जहां बेगम थीं। शक्तिशाली पुरुष दावेदारों के विरोध के बावजूद बेगमों ने दृढ़ता से काम किया और राज्य का विकास किया। वायरल तस्वीर शाहजहां बेगम की है।

लिंक

वहीं ताजमहल की ऑफिशियल वेबसाइट पर मुमताज महल का एक चित्र दिया गया है, जिसके साथ मुमजात महल के बारे में विस्तृत जानकारी भी दी गई है।

लिंक

निष्कर्षः

DFRAC के फैक्ट चेक से साफ है कि सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर मुगल बादशाह शाहजहां की पत्नी मुमताज महल की नहीं है। यह तस्वीर भोपाल रियासत की तीसरी बेगम शाहजहां बेगम की है। इसलिए यूजर्स का दावा भ्रामक है।