![मध्य प्रदेश के देवास में महिला की हत्या की घटना सांप्रदायिक दावे के साथ वायरल](https://dfrac.org/wp-content/uploads/2025/01/untitled-image-8.png)
मध्य प्रदेश के देवास में महिला की हत्या की घटना सांप्रदायिक दावे के साथ वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, वायरल वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी मास्क लगाये दिखाई दे रहे हैं और फ्रिज में एक महिला की लाश दिखाई दे रही है। यूजर्स यह वीडियो शेयर कर दावा कर रहे हैं कि मध्य प्रदेश के देवास में संजय पाटीदार ने मुस्लिम लड़की गुलनाज की हत्या कर दी।
एक यूजर ने वीडियो शेयर कर लिखा, “मामला मध्यप्रदेश के देवास की घटना है, ये हिन्दू संजय पाटीदार और मुस्लिम लड़की गुलनाज भागकर शादी की थी, किराये का रूम लेकर रहते थे, 4 दिन से रूम बंद था, लोगों ने दरवाजा तोड़कर सब चेक किया तो गुलनाज की लाश टुकड़े करके फ्रीज में रख दिया। “
![](https://dfrac.org/wp-content/uploads/2025/01/image-330.png)
फैक्ट चेकः
DFRAC टीम ने वायरल दावे की पड़ताल के लिए संबंधित कीवर्ड सर्च किये। हमें aajtak की 11 जनवरी 2025 की एक रिपोर्ट मिली जिसमें बताया गया है कि मध्य प्रदेश के देवास शहर में एक घर से फ्रिज के अंदर एक महिला का सड़ा-गला शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस की पड़ताल में मृतका की पहचान 30 साल की प्रतिभा उर्फ पिंकी प्रजापति के तौर पर हुई। लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही प्रतिभा ने शादी का दबाव बनाया तो उसके पार्टनर संजय पाटीदार ने उसकी हत्या कर दी। संजय ने अपने दोस्त विनोद के साथ मिलकर प्रतिभा का गला घोंटा और लाश को चालू फ्रिज के अंदर छिपा दिया। 10 महीने बाद बदबू आने पर इसका खुलासा हुआ।
![](https://dfrac.org/wp-content/uploads/2025/01/image-331.png)
इसके अलावा amarujala की रिपोर्ट में भी मृतका का नाम पिंकी उर्फ प्रतिभा प्रजापति तथा आरोपी का नाम संजय पाटीदार बताया गया है।
![](https://dfrac.org/wp-content/uploads/2025/01/image-332.png)
निष्कर्षः
DFRAC के फैक्ट चेक से स्पष्ट है कि महिला की हत्या पर यूजर्स द्वारा भ्रामक दावा किया गया है। इस घटना में हत्यारोपी की पहचान संजय पाटीदार के रुप में तथा उसकी लिव इन पार्टनर मृतका की पहचान पिंकी उर्फ प्रतिभा प्रजापति के रुप में हुई है। इस घटना में कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है। घटना के दोनो पक्ष हिंदू समुदाय से हैं।