क्या चीन ने भारतीयों के लिए वीजा फ्री किया, नहीं, वायरल दावा गलत है

फैक्ट चेकः क्या चीन ने भारतीयों के लिए वीजा फ्री किया, नहीं वायरल दावा गलत है

Fact Check hi Featured Misleading

सोशल मीडिया पर एक दावा किया जा रहा है कि चीन ने भारत के नागरिकों के लिए वीजा फ्री कर दिया है।

Muhammad Nawaz Khan नामक एक यूजर ने लिखा, “चीन ने इंडिया को वीजा फ्री कर दिया”

Link

इसके अलावा अन्य यूजर्स ने भी एक्स पोस्ट शेयर कर ऐसा ही दावा किया, जिसे यहां और यहां क्लिक करके देखा जा सकता है।
 

फैक्ट चेकः

DFRAC टीम ने पड़ताल के लिए संबंधित कीवर्ड सर्च किए। हमने पाया कि वायरल दावा गलत है। हमें चीन द्वारा भारतीयों के लिए वीजा फ्री संबंधी कोई न्यूज नहीं मिली। हालांकि हमें economictimes की 1 जनवरी 2025 की एक रिपोर्ट मिली जिसमें बताया गया है कि चीन ने भारतीयों के लिए वीज़ा शुल्क में कटौती 31 दिसंबर 2025 तक बढ़ाई है। विस्तारित योजना के तहत, एकल-प्रवेश वीज़ा शुल्क ₹2,900 बना रहेगा, जबकि दोहरे-प्रवेश वीज़ा की कीमत ₹4,400 है। छह महीने के बहु-प्रवेश वीज़ा की कीमत ₹5,900 है, और 12 महीने या उससे ज़्यादा के बहु-प्रवेश वीज़ा की कीमत ₹8,800 है। समूह वीज़ा और आधिकारिक समूह वीज़ा के लिए प्रति आवेदक ₹1,800 का शुल्क देना होगा। यह निर्णय पिछले वर्ष शुरू किए गए लागत-कटौती उपायों पर आधारित है, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच अधिक यात्रा और सहभागिता को प्रोत्साहित करना है।

Link

इसके अलावा business-standard की रिपोर्ट में बताया गया है कि चीन ने भारतीयों के लिए कम वीज़ा शुल्क की समयसीमा को बढ़ाया है। और अब यह दिसंबर 2025 तक 2900 रुपये है।

Link

निष्कर्षः

DFRAC के फैक्ट चेक से स्पष्ट है कि चीन ने भारतीयों के लिए वीजा फ्री नहीं किया है बल्कि चीन द्वारा भारतीयों के लिए वीजा शुल्क में छूट देने की समय सीमा को 31 दिसंबर 2025 तक बढ़ाया गया है। इसलिए यूजर्स का दावा भ्रामक है।