Priyanka Gandhi

फैक्ट चेकः क्या वायनाड में प्रियंका गांधी गले में क्रॉस पहनकर प्रचार कर रही हैं? नहीं, वायरल फोटो एडिटेड है

Fact Check hi Featured Misleading

सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता और केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव की प्रत्याशी प्रियंका गांधी की दो फोटो का कोलाज शेयर किया गया है। इस कोलाज के साथ दावा किया है कि प्रियंका गांधी जब काशी (वाराणसी) में चुनाव प्रचार करती हैं, तो रुद्राक्ष की माला पहनती हैं, लेकिन जब केरल में चुनाव प्रचार कर रही हैं, तो ईसाई धर्म का क्रॉस पहनी हैं।

फैक्ट चेकः

DFRAC की टीम ने पाया कि प्रियंका गांधी के क्रॉस पहनने की वायरल तस्वीर एडिटेड है। ओरिजिनल तस्वीर में देखा जा सकता है कि प्रियंका गांधी ने क्रॉस नहीं पहना है। प्रियंका की वायरल तस्वीर के साथ http://thestatesman.com ने 24 जनवरी 2019 को एक न्यूज प्रकाशित किया था।

Link

वहीं यह फोटो हमें Getty Images पर भी मिली। जिसके साथ जानकारी दी गई है कि कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी 17 फरवरी, 2017 को उत्तर प्रदेश राज्य विधानसभा चुनावों के दौरान रायबरेली में पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में आयोजित एक रैली में पहुंची थीं।

Link

निष्कर्षः

DFRAC के फैक्ट चेक से स्पष्ट है कि वायरल कोलाज में प्रियंका गांधी के क्रॉस पहनने की फोटो एडिटेड है। ओरिजिनल तस्वीर में देखा जा सकता है कि प्रियंका गांधी ने क्रॉस नहीं पहना है। इसलिए यूजर का दावा गलत है।