Home / Misleading / फैक्ट चेकः राहुल गांधी की आलोचना वाले वीडियो में कांग्रेस विधायक अनिल उपाध्याय नहीं है, भ्रामक दावा वायरल

फैक्ट चेकः राहुल गांधी की आलोचना वाले वीडियो में कांग्रेस विधायक अनिल उपाध्याय नहीं है, भ्रामक दावा वायरल

Rahul Gandhi

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स कांग्रेस की आलोचना कर रहा है। वीडियो पर टैक्स्ट लिखा है, “कांग्रेस विधायक अनिल उपाध्याय-साधुवाद”। अपने बयान में यह शख्स दंगे के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए लोगों को सड़क पर लाने का आरोप लगा रहा है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, “कांग्रेस का ईमानदार नेता देश का वफादार आज खुलकर बोला

Link

वहीं इस वीडियो को कई अन्य यूजर्स द्वारा भी शेयर किया गया है। जिसे यहां, यहां, यहां और यहां देखा जा सकता है।

फैक्ट चेकः

DFRAC की टीम ने वायरल वीडियो को गौर से देखा और पाया कि वीडियो में ‘The न्यूजपेपर’ का लोगो लगा है। इसके बाद हमारी टीम ने The न्यूजपेपर के यूट्यूब चैनल पर वीडियो के बारे में सर्च किया। हमें यह वीडियो 5 मार्च 2020 को अपलोड मिला। इस वीडियो के साथ कैप्शन दिया गया है, “Rahul Gandhi पर प्रोफेसर ने ऐसा क्या कहा कि लोगों ने गोद में उठा लिया।” इस वीडियो को दिल्ली का बताया गया है।

Link

इसके बाद हमारी टीम ने दिल्ली में कांग्रेस विधायक अनिल उपाध्याय के बारे में सर्च किया, तो पाया कि दिल्ली की मौजूद विधानसभा में कांग्रेस का कोई विधायक नहीं है। इसलिए कांग्रेस का अनिल उपाध्याय नाम का विधायक होने का दावा गलत है।

निष्कर्षः

DFRAC के फैक्ट चेक से साफ है कि वायरल वीडियो हाल फिलहाल का नहीं है। यह मार्च 2020 का वीडियो है। वहीं इस वीडियो में दिख रहे शख्स को कांग्रेस विधायक अनिल उपाध्याय बताने का दावा भी गलत है, क्योंकि दिल्ली में अनिल उपाध्याय नाम का कोई कांग्रेसी विधायक भी नहीं है।

Tagged: