BB Bull Bull

फैक्ट चेकः दो भारतीय महिला पहलवानों के बीच फाइट का वीडियो भ्रामक दावे के साथ वायरल

Fact Check hi Featured Misleading

सोशल मीडिया पर दो महिला पहलवानों के बीच फाइट का एक वीडियो जमकर शेयर किया गया है। इस वीडियो को शेयर करने वाले यूजर्स दावा कर रहे हैं कि दुबई में एक पाकिस्तानी पहलवान ने कुश्ती चैम्पियनशिप जीतने के बाद भारतीय महिलाओं का मजाक उड़ाया और लड़ने की चुनौती दी। जिसके बाद तमिलनाडु की कविता विजयलक्ष्मी ने चुनौती स्वीकार करते हुए पाकिस्तानी पहलवान को दो बार हराया।

इस वीडियो को MANOJ SHARMA/ मनोज शर्मा नामक यूजर ने शेयर किया है। मनोज शर्मा ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) बायो में खुद को दैनिक भास्कर का राजस्थान राज्य का ब्यूरो चीफ बताया है।

Link

वहीं इस वीडियो को कई अन्य यूजर्स द्वारा शेयर किया गया है। जिसे यहां, यहां, यहां और यहां क्लिक करके देखा जा सकता है।

फैक्ट चेकः

DFRAC की टीम ने वायरल दावे की पड़ताल की। यह वीडियो हमें CWE India के यूट्यूब चैनल पर 16 जून 2016 को अपलोड मिला। जिसमें बताया गया है कि कविता ने बीबी बुलबुल का खुला चैलेंज स्वीकार किया।

Link

वहीं कविता और बुलबुल की इस फाइट के बारे में हमें DNA की 30 सितंबर 2017 की एक रिपोर्ट भी मिली। जिसमें बताया गया है कि भारत की पहली पेशेवर महिला पहलवान बीबी बुलबुल को जालंधर (पंजाब) में कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एंटरटेनमेंट (सीडब्ल्यूई) के केंद्र में एक द्वंद्व के दौरान पूर्व हरियाणा पुलिस अधिकारी, पावर-लिफ्टिंग और एमएमए चैंपियन कविता ने नीचे गिरा दिया।

Link

वहीं PTC पंजाबी के एक वीडियो में बीबी बुलबुल का नाम सरबजीत कौर बताया गया है।

Link

इसके अलावा बीबीसी की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि पहलवान कविता देवी हरियाणा की रहने वाली हैं।

Link

निष्कर्षः

DFRAC के फैक्ट चेक में यूजर्स का दावा भ्रामक निकला और कई तथ्य साफ हो रहे हैं, जो इस प्रकार हैं-

1- यह वीडियो दुबई में आयोजित महिला कुश्ती चैम्पियनशिप का नहीं है।

2- यह वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि 2016 का है।

3- जिस महिला पहलवान को पाकिस्तानी बताया जा रहा है, वो भारत की पहली महिला पहलवान बीबी बुलबुल उर्फ सरबजीत कौर हैं।

4- जिस दूसरी महिला पहलवान को तमिलनाडु की कविता विजयलक्ष्मी बताया गया है, वो हरियाणा की रहने वाली कविता देवी हैं।