Kerala

फैक्ट चेकः सीरिया में लड़की की पिटाई का वीडियो केरल की लड़की का बताकर सांप्रदायिक दावा किया गया

Fact Check hi Featured Misleading

सड़क पर कुछ लोगों द्वारा एक लड़की की बेरहमी से पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो के साथ यूजर्स का यह दावा है कि लड़की भारत के केरल की रहने वाली है। यह अपने माता-पिता की एकलौती औलाद थी। इस लड़की ने एक मुस्लिम लड़के के साथ भागकर शादी की। शादी के बाद उस मुस्लिम लड़के ने लड़की के मां-बाप को सड़क हादसे में मारकर सारी प्रॉपर्टी अपने के नाम कर ली। फिर उस लड़की को अफगानिस्तान भेज दिया, जहां उसके साथ हर रोज दुर्व्यवहार होता है।

Link

वहीं कई अन्य यूजर्स द्वारा भी इस वीडियो को शेयर किया गया है। जिसे यहां, यहां और यहां देखा जा सकता है।

फैक्ट चेकः

DFRAC की टीम को वायरल वीडियो के संदर्भ में फरवरी 2024 में अरबी भाषा में प्रकाशित कई मीडिया रिपोर्ट्स मिलीं। http://watanserb.com की रिपोर्ट के अनुसार यह घटना सीरिया के ग्रामीण इलाके रक्का की है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि रक्का देहात के ताल अल-सामन इलाके में दो बहनों को सम्मान के नाम पर क्रूर तरीके से पुरुषों के एक समूह ने हमला किया और उन्हें बुरी तरह से पीटा। इस रिपोर्ट में पीड़िता का नाम लीना ओक्ला अल-अहमद और आएशा ओक्ला अल-अहमद बताया गया है। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि दोनों बहनों के साथ मारपीट करने वालों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Link

वहीं इस घटना के संदर्भ में RT Arabic ने भी न्यूज प्रकाशित किया है। जिसमें बताया गया है कि रक्का में एक लड़की पर 7 लोगों द्वारा हमला करने का वीडियो प्रसारित होने के बाद सीरिया में भारी गुस्सा है।

Link

वहीं इस वीडियो को रक्का के रहने वाले एक यूजर ने भी शेयर किया है। इस वीडियो के साथ कैप्शन में बताया गया है कि सम्मान के नाम पर क्रूर तरीके से पुरुषों के एक समूह ने ताल अल-सामन क्षेत्र में बीस साल की लड़की की बेरहमी से पिटाई की।

Link

Link

निष्कर्षः

DFRAC के फैक्ट चेक से साफ है कि सोशल मीडिया पर सीरिया के रक्का में लड़की पिटाई का वीडियो अफगानिस्तान में केरल की लड़की की पिटाई का बताकर शेयर किया गया है। इसलिए यूजर्स का दावा गलत है।