NEET UG Case

क्या कांग्रेस ऑफिस देवघर से पकड़े गए NEET UG मामले के आरोपी? पढ़ें- फैक्ट चेक

Fact Check hi Featured Misleading

सोशल मीडिया साइट्स एक्स और फेसबुक पर एक वीडियो जमकर वायरल है। इस वीडियो के साथ यूजर्स दावा कर रहे हैं कि झारखंड के देवघर स्थित कांग्रेस ऑफिस में NEET यूजी मामले के आरोपी छिपे हुए थे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

यूजर्स लिख रहे हैं, “नीट पेपर झारखंड के आरोपी देवघर के कांग्रेस कार्यालय में छुपे हुए थे। वास्तव मे INDI गठबंधन के कई घटक प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष इस कुकृत्य में शामिल थे। पक्ष को इस प्रकार के षड्यन्त्रों से निपटने के लिये घटकों के शीर्ष नेतृत्व को भी आम जन मानस पर जैसी कार्यवाही करना आवश्यक है।”

Link

वहीं इस वीडियो को कई अन्य यूजर्स ने भी शेयर किया है। जिसे यहां, यहां, यहां और यहां क्लिक करके देखा जा सकता है।

फैक्ट चेकः

DFRAC की टीम ने वायरल वीडियो की जांच की। हमने पाया की वीडियो पर न्यूज एजेंसी एएनआई का लोगो लगा है। इसके बाद हमारी टीम ने एएनआई के एक्स हैंडल @ANI को देखा। हमने पाया कि इस वीडियो को ANI ने 23 जून 2024 को पोस्ट किया था।

इस वीडियो के साथ जानकारी दी गई है, “बिहार: यूजी नीट मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिन्हें मेडिकल जांच के बाद पटना के एलएनजेपी अस्पताल से ले जाया गया। बिहार पुलिस ने आरोपियों को 21 जून को झारखंड के देवघर से गिरफ्तार किया।” (हिन्दी अनुवाद)

Link

वहीं हमारी टीम को मिली कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि आरोपियों को झारखंड के देवघर स्थित एम्स के पास झुन्नू सिंह नामक व्यक्ति के फॉर्म हाउस से गिरफ्तार किया गया था।

Link

निष्कर्षः

DFRAC के फैक्ट चेक से साफ है कि NEET यूजी मामले के आरोपियों को देवघर स्थित कांग्रेस ऑफिस से नहीं गिरफ्तार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आरोपियों को झुन्नू सिंह नामक व्यक्ति के फॉर्म हाउस से गिरफ्तार किया गया था। इसलिए यूजर्स का दावा भ्रामक है।