Jawahar Lal Nehru

क्या नेहरू ने स्वीकारा था कि वह स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल नहीं थे? जानें वायरल वीडियो की सच्चाई

Fact Check hi Featured Misleading

सोशल मीडिया पर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का एक इंटरव्यू शेयर किया गया है। इस इंटरव्यू के हवाले से दावा किया गया है कि नेहरू ने खुद स्वीकार किया है कि वह स्वतंत्रता आंदोलन में बिल्कुल भी शामिल नहीं थे। इस इंटरव्यू में नेहरू कहते हैं, “i was not involved in fight for independence at all” जिसका हिन्दी अनुवाद है, “मैं स्वतंत्रता की लड़ाई में बिल्कुल भी शामिल नहीं था।”

इस इंटरव्यू को शेयर करते हुए दिलीप कुमार सिंह नामक यूजर ने लिखा, “दुर्लभ वीडियो… मैं आज़ादी की लड़ाई में बिल्कुल भी शामिल नहीं था। बल्कि मैंने इसका विरोध किया था। नेहरू जी”

Link

वहीं इस वीडियो को कई अन्य यूजर्स द्वारा भी शेयर किया गया है, जिसे यहां, यहां, यहां और यहां क्लिक करके देखा जा सकता है।

फैक्ट चेकः

DFRAC की टीम ने वायरल वीडियो के संदर्भ में जांच की। हमें ‘Prasar Bharati Archives के यूट्यूब चैनल पर पूर्व पीएम नेहरू का यही इंटरव्यू मिला। Prasar Bharati Archives ने बताया है कि मई 1964 में नेहरू का यह आखिरी इंटरव्यू है, जिसमें उन्होंने स्वतंत्रता और विभाजन की स्थिति के बारे में बात की है।

नेहरू ने इस इंटरव्यू में मुस्लिम लीग और मोहम्मद अली जिन्नाह के बारे में बात की है। नेहरू कहते हैं, “Mr. Jinnah was not involved in fight for independence at all” जिसका हिन्दी अनुवाद है, “मिस्टर जिन्ना स्वतंत्रता की लड़ाई में कभी भी शामिल नहीं थे।” इंटरव्यू में नेहरू ने आगे मुस्लिम लीग की विभाजनकारी राजनीति पर बात की है।

निष्कर्षः

DFRAC के फैक्ट चेक से स्पष्ट है कि पूर्व पीएम नेहरू का एडिटेड वीडियो शेयर किया गया है। ओरिजिनल वीडियो में नेहरू कहते हैं कि मोहम्मद अली जिन्नाह स्वतंत्रता की लड़ाई में कभी भी शामिल नहीं थे। इसलिए यूजर्स का दावा भ्रामक है।