महिला द्वारा BJP नेता की चप्पल से पिटाई का वीडियो पुराना है, पढ़ें, फ़ैक्ट-चेक

Election Fact Check hi Featured Misleading

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि एक महिला एक व्यक्ति को पीट रही है। आगे इस वीडियो में एबीपी न्यूज़ की वीडियो रिपोर्ट भी है।

कविता यादव नामक एक यूज़र ने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर लिखा है,‘भाजपा नेता अश्विनी अरोड़ा की अपनी ही बहन के साथ छेड़ छाड़, रेप करने की कोशिश उत्तराखंड से BJP नेता ने अपनी बहन का रेप करने के चक्कर में चप्पलों से पिटाई करवाली। अरोड़ा इससे पहले भी नशे की हालत में महिलाओं के छेड़ता रहा है। अनपढ़, बलात्कारी उप-मानव भाजपा का नेतृत्व कर रहे हैं।’

X Post Archive Link

फ़ैक्ट-चेक: 

DFRAC टीम ने वीडियो की सच्चाई जानने के लिए कुछ संबंधित की-वर्ड की मदद से सर्च किया। इस दौरान हमें कई मीडिया रिपोर्ट्स मिलीं।

अमर उजाला की 08 अक्टूबर 2018 की खबर के अनुसार- उत्तराखंड में बीजेपी नेता अश्वनी अरोड़ा की छेड़खानी से परेशान, आईएएस की पत्नी ने पुलिस के सामने उसेचप्पल से पीटा था।

amarujala.com

इस घटना को एबीपी न्यूज़ और वन इंडिया हिन्दी सहित कई मीडिया हाउसेज़ ने कवर किया है।

abplive.com & Oneindia Hindi

वायरल वीडियो के संदर्भ में DFRAC टीम को कोई ऐसी मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली, जिसमें बताया गया हो कि- अपनी ही बहन से छेड़खानी या रेप के चक्कर में BJP के नेता अश्वनी अरोड़ा की पिटाई हुई है। अलबत्ता, यह ज़रूर मिला कि वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा ने अपने ही नेता के खिलाफ़ कार्रवाई की बात कही थी।

निष्कर्ष:

DFRAC के इस Fact Check से स्पष्ट है कि वायरल वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि यह अक्टूबर 2018 का है। इसलिए सोशल मीडिया यूज़र का दावा भ्रामक है।