Home / Misleading / फै़क्ट-चेक: AAP नेता संजय सिंह का पुराना विडियो भ्रामक दावे के साथ वायरल

फै़क्ट-चेक: AAP नेता संजय सिंह का पुराना विडियो भ्रामक दावे के साथ वायरल

फै़क्ट-चेक: AAP नेता संजय सिंह का पुराना विडियो भ्रामक दावे के साथ वायरल

सोशल मीडिया पर आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि वह, पुलिस से कह रहे हैं कि क्या उत्तर प्रदेश में यात्राएं नहीं निकल रही हैं? गाड़ी में बैठे बैठे ही पीछे देखते हुए संजय सिंह पूछते हैं कि क्या हो गया? क्यों उनको धक्का दे रहे हैं? ऐसे व्यवहार मत कीजिए। अब हाथापाई करना हो तो मैं उतर जाऊं नीचे।

यूज़र्स, वीडियो पोस्ट कर लिख रहे हैं- वेलकम बैक संजय सिंह! यह जानते हैं कि PM मोदी  की पुलिस, CBI ED से कैसे डील करना है।

Link
Link

फ़ैक्ट-चेक:

DFRAC टीम ने वायरल वीडियो के की-फ्रेम को रिवर्स सर्च किया और पाया कि यही वीडियो आम आदमी पार्टी के एक्स हैंडल ‘@AAPUttarPradesh’ ने 21 अक्टूबर 2021 को कैप्शन, “तिरंगा यात्रा अवैध है, भारत में तिरंगा यात्रा नहीं निकालेंगे तो कहां निकालेंगे?” के साथ पोस्ट किया है।

वहीं, हमें कई मीडिया रिपोर्ट्स भी मिलीं, जिनमें बताया गया है कि 21 अक्टूबर 2021 को वाराणसी में राज्यसभा सांसद संजय सिंह को बिना अनुमति तिरंगा संकल्प यात्रा निकालने पर हिरासत में ले लिया गया था।

Etv Bharat की न्यूज़ के अनुसार- तिरंगा संकल्प यात्रा का नेतृत्व करने के लिए वाराणसी पहुंचे आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी सह राज्यसभा सांसद संजय सिंह को पुलिस ने रोक कर हिरासत में ले लिया था। इस दौरान सांसद संजय सिंह पुलिसकर्मियों के साथ उलझते, देखे गए थे।

etvbharat & amarujala

निष्कर्ष:

DFRAC के इस Fact Check से स्पष्ट है कि संजय सिंह का वायरल वीडियो हाल ही में उनके ज़मानत पर रिहा होने के बाद का नहीं है, बल्कि यह वीडियो 2021 का है, इसलिए सोशल मीडिया यूज़र्स का दावा भ्रामक है।

Tagged: