मालदीव घूमने गई महिला से गैंग रेप, समुद्र किनारे नग्न अवस्था में मृत पाई गई? पढ़ें, फ़ैक्ट-चेक

Fact Check hi Featured Misleading

सोशल मीडिया साइट्स पर एक तस्वीर शेयर की जा रही है, जिसके बारे में यूज़र्स, दावा कर हैं कि- मालदीव घूमने गई एक लड़की समुद्र किनारे नग्न अवस्था में मृत पाई गई। हत्या से पहले उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया और उसे प्रताड़ित किया गया।

एक्स यूज़र भगवा क्रांति सहित अन्य सोशल मीडिया यूज़र्स ने वायरल तस्वीर को उपरोक्त दावे के साथ शेयर किया है। 

https://twitter.com/bhagwakrantee/status/1745149242447180105

X Post Archive Link 

X Post Archive Link

X Post Archive Link 

फ़ैक्ट-चेक: 

वायरल तस्वीर को DFRAC टीम ने गूगल की मदद से रिवर्स सर्च किया और टीम को कई मीडिया रिपोर्ट्स मिलीं, जिनमें बताया गया है कि- 2022 में थाईलैंड में बिना सिर की एक महिला की लाश को देखकर कई लोग डर गए थे। 

उन्होंने पुलिस को सूचित किया। जब पुलिस ने इसे देखा तो पाया कि यह एक एवी सेक्स डॉल है।

timesnownews, dailystar & newsflare 

निष्कर्ष:

DFRAC के इस फ़ैक्ट-चेक से स्पष्ट है कि वायरल सेक्स डॉल की तस्वीर 2022 की है और यह मालदीव की नहीं बल्कि थाईलैंड की है। इसलिए सोशल मीडिया यूज़र्स का दावा भ्रामक है।