राजस्थान के CM अशोक गहलोत ने किया खालिस्तान आंदोलन का समर्थन? पढ़ें- फैक्ट चेक

राजस्थान के CM अशोक गहलोत ने किया खालिस्तान आंदोलन का समर्थन? पढ़ें- फैक्ट चेक

Fact Check hi Featured

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि अशोक गहलोत ने खालिस्तान आंदोलन का समर्थन किया है।

क्या है दावा?

वेरिफाइड X यूजर गिरिराज शर्मा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि- “खालिस्तान के सपने देखने वाले अमृतपाल का समर्थन करते हुए राजस्थान के मुख्यमन्त्री अशोक गहलोत* *# कांग्रेस का हाथ आतंकियों से साथ*  *हिन्दूओं से नफ़रत करने वाली पार्टी.. कांग्रेस, कांग्रेस, कांग्रेस”

Source: X

अन्य यूजर का दावा:

वायरल वीडियो को कई अन्य यूजर ने भी शेयर किया है। चंदन मिश्रा नामक वेरिफाइड यूजर ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि- “खालिस्तान सोच को बढ़ावा देते हुए अशोक गहलोत।  अमृतपाल बिलकुल सटीक बात बोल रहा है गहलोत साहब। सभी सनातनी हिंदुओ आप भी वोट देते वक्त बिलकुल सटीक हो जाइये”

Twitter
Source: X

फैक्ट चेक

वायरल वीडियो की जांच के लिए DFRAC ने गूगल पर अशोक गहलोत के बयान से सबंधित कुछ कीवर्ड सर्च किये। इस दौरान हमें दैनिक भास्कर की एक वीडियो रिपोर्ट मिली। जिसमें अशोक गहलोत के पूरे बयान को सुना जा सकता है।

इसके अलावा हमें जागरण की अन्य रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट में बताया गया कि गहलोत ने संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, “पंजाब में एक नया नाम सामने आया है अमृतपाल सिंह। अमृतपाल कहता है कि अगर मोहन भागवत और नरेन्द्र मोदी हिंदू राष्ट्र की बात कर सकते हैं, तो मैं खालिस्तान की बात क्यों न करूं? उसका दुस्साहस देखिए। उसमें इतनी हिम्मत कहां से आ गई, क्योंकि आप ‘हिंदू राष्ट्र’ की बात करते हैं।” 

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “आग लगाना आसान है, लेकिन बुझाने में समय लगता है। देश में ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। इंदिरा गांधी की हत्या इसी वजह से हुई थी। उन्होंने खालिस्तान नहीं बनने दिया, आज मैं क्या कहूं?”

Rajasthan CM

निष्कर्ष

DFRAC के फैक्ट चेक से स्पष्ट है कि वायरल वीडियो भ्रामक है। क्योंकि इस वीडियो को एडिट किया गया है। अशोक गहलोत ने खालिस्तान आंदोलन का समर्थन नहीं किया है।