नस्लीय टिप्पणी करने पर भारतीय लड़की की अफ्रीकन लड़कियों ने की पिटाई? पढ़ें- फैक्ट चेक

Fact Check hi Featured

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अफ्रीकन मूल की कुछ लड़कियां एक दूसरी लड़की के साथ विवाद के बाद उसकी पिटाई कर रही हैं। इस वीडियो को शेयर करने वाले यूजर्स का दावा है कि नस्लीय टिप्पणी करने के आरोप में एक भारतीय लड़की की अफ्रीकन मूल की रहने वाली लड़कियों ने पिटाई कर दी। 

इस वीडियो के साथ पोस्ट शेयर करने वाले यूजर्स में @ajaychauhan41 और @AsianDigest सहित कई यूजर्स हैं। इनका दावा है कि वायरल वीडियो नीदरलैंड का है। 

Source: Twitter
Source: Twitter

वहीं इस घटना के संदर्भ ‘द फ्री प्रेस जर्नल’ नामक वेबसाइट ने भी खबर प्रकाशित किया है। खबर के मुताबिक कथित नस्लवादी टिप्पणी को लेकर नीदरलैंड में अफ्रीकी महिलाओं के एक समूह ने एक भारतीय लड़की की बेरहमी से पिटाई की, लेकिन लड़ाई के पीछे का सटीक कारण स्पष्ट नहीं है।

फैक्ट चेकः

वायरल वीडियो का फैक्ट चेक करने के लिए DFRAC की टीम ने सबसे पहले वीडियो को कई फ्रेम्स कन्वर्ट किया और फिर उन्हें रिवर्स सर्च किया। हमारी जांच में सामने आया कि ये वीडियो नीदरलैंड का नहीं बल्कि बेल्जियन के बेवेरन शहर का है और यह घटना पिछले साल अक्टूबर महीने की है, जहां छात्राओं के दो गुटों के बीच मारपीट हो गई थी। 

HLN News की वेबसाइट पर 5 अक्टूबर 2022 को प्रकाशित न्यूज के मुताबिक यह एंटवर्प और बेवरन की लड़कियों के बीच विवाद था। मारपीट की इस घटना के बाद 7 लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया गया था और 2 सबसे ज्यादा मारपीट करने वाली लड़कियों को “युवा अदालत” में भेज दिया गया था।

Source: HLN

निष्कर्षः

DFRAC के फैक्ट चेक से स्पष्ट है कि वायरल वीडियो पिछले साल यानी अक्टूबर 2022 का है और यह वीडियो नीदरलैंड का नहीं, बल्कि बेल्जियम का है। यह दावा भी गलत है कि भारतीय महिला की नस्लीय टिप्पणी करने पर अफ्रीकन मूल की लड़कियों ने पिटाई कर दी।