फैक्ट चेक: क्या राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ जगन्नाथ मंदिर में हुआ था भेदभाव?

Fact Check hi Fake Featured

बीते दिनों भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जगन्नाथ मंदिर में दर्शन किये थे। जिसके बाद सवाल उठाया गया कि दर्शन के दौरान राष्ट्रपति के साथ आदिवासी होने के कारण भेदभाव किया गया था।

Source: Twitter

पाकिस्तानी यूजर खालिद इमरान खान ने एक कोलाज ट्वीट किया। जिसके एक हिस्से में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव मंदिर में मूर्ति के सामने दर्शन करते हुए देखे जा सकते है। वहीं दूसरे भाग में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंदिर के बाहरी हिस्से से दर्शन करते हुए देखी जा सकती है। साथ ही उन्होने लिखा कि – अनुमति – अश्विनी वैष्णव (रेल मंत्री) अनुमति नहीं – द्रौपदी मुर्मू (भारत के राष्ट्रपति)

Source: Twitter

इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए पाकिस्तानी एक्ट्रेस सहर शेरवानी ने लिखा कि भारत में दलितों के साथ इसी तरह व्यवहार किया जाता है। शर्मनाक

फैक्ट चेक:

वायरल दावे की जांच के लिए DFRAC टीम ने राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मु के जगन्नाथ मंदिर के दर्शन से जुड़ी खबरों की जांच की। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रवक्ता सूरज कुमार महतो ने हमें बताया कि हौज खास के जगन्नाथ मंदिर में उनके साथ भेदभाव होने की बात सही नहीं है। वो हमेशा ही दूर से भगवान की पूजा करती हैं।

वहीं जगन्नाथ मंदिर, हौज खास के सचिव रवींद्र नाथ प्रधान ने बताया कि “जो लोग इस मंदिर में जाते हैं, उन्हें एक लकड़ी के बैरिकेडिंग के पीछे खड़े होकर ही भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने होते हैं। भगवान की मूर्ति के पास सिर्फ पुजारी जा सकते हैं. इस नियम के बारे में राष्ट्रपति जानती हैं और इसी वजह से उन्होंने बैरिकेडिंग के पीछे खड़े होकर दर्शन किए।“ उन्होंने भी बताया कि साल में एक दिन यानी रथयात्रा वाले दिन, ये बैरिकेडिंग कुछ देर के लिए हटाई जाती है. उस दिन एक मुख्य अतिथि को आमंत्रित किया जाता है। जो मूर्ति के पास जाकर भगवान जगन्नाथ का आह्वान करते हैं। यात्रा से संबंधित कुछ रस्मों को निभाते हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की ये तस्वीर भी साल 2021 की है जब वो रथयात्रा वाले दिन बतौर मुख्य अतिथि मंदिर आए थे। यही वजह है कि उन्होंने भगवान की मूर्ति के पास जाकर पूजा की थी।

Source: Twitter

इसके अलावा राष्ट्रपति के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इन तस्वीरों को ट्वीट कर कहा गया – भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर सभी देशवासियों, विशेष रूप से भगवान जगन्नाथ के श्रद्धालुओं को मैं हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। मैं महाप्रभु जगन्नाथ से प्रार्थना करती हूं कि भक्ति और समर्पण का यह त्योहार, सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।

Source: Twitter 

साथ ही अश्विनी वैष्णव ने भी दर्शन की तस्वीरों को पोस्ट कर लिखा कि #रथयात्रा के शुभ अवसर पर नई दिल्ली के भगवान जगन्नाथ मंदिर में चतुर्दमूर्ति का आशीर्वाद लिया। मैं सभी की भलाई के लिए भगवान से प्रार्थना करता हूं। जय जगन्नाथ

निष्कर्ष:

DFRAC के फैक्ट चेक से स्पष्ट है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ जगन्नाथ मंदिर में दर्शन के दौरान भेदभाव किये जाने का दावा फेक है।