Home / Featured / क्या मिस्र के राष्ट्रपति ने PM मोदी को भेंट की केजरीवाल की मूर्ति? पढ़ें, फ़ैक्ट-चेक 

क्या मिस्र के राष्ट्रपति ने PM मोदी को भेंट की केजरीवाल की मूर्ति? पढ़ें, फ़ैक्ट-चेक 

हाल ही में PM मोदी ने अमेरिका के आधिकारिक दौरे के बाद, लौटते समय मिस्र का भी दो दिन का दौरा किया। ऐसे में सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल-सिसी ने PM मोदी को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की मूर्ति भेंट की है और बहुत जल्द Cairo (क़ाहिरा) का नाम बदल कर “केजरो” करने का फैसला किया है। 

सीए राजकुमार दोहरे नामक यूज़र ने केजरीवाल की क्लियोपैट्रा की मूर्ति की तरह केजरीवाल के मूर्ति की तस्वीर शेयर कर ट्विटर पर लिखा,“Egypt मे केजरीवाल का दबदबा। Egypt के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसीने नरेंद्र मोदी को भेंट में दी केजरीवाल जी की मूर्ति। ग़ौरतलब है की Egypt की सरकार केजरीवाल के काम से बहुत प्रभावित है और बहुत जल्द वहा की सरकारने राजधानी Cairo का नाम बदल कर “केजरो” करने का भी फैलसा लिया है।”

Tweet Archive Link

राधा रानी यूज़र ने भी ट्विटर पर ऐसा ही दावा किया है। 

Tweet Archive Link

वहीं भारतीय युवा जनता मोर्चा की प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी चंडीगढ़ ज़ीनत राना समेत अन्य सोशल मीडिया यूज़र्स भी अरविंद केजरीवाल को लेकर ऐसा ही दावा कर रहे हैं। 

Tweet Archive Link

Tweet Archive Link

फ़ैक्ट-चेक:

वायरल दावे की हकीकत जानने के लिए DFRAC टीम ने गूगल पर कुछ की-वर्ड सर्च किया। इस दौरान हमें PM मोदी के मिस्र दौरा करने को लेकर कई मीडिया रिपोर्ट्स मिलीं। 

अख़बार नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार पीएम मोदी ने मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल सीसी से मुलाकात की। उन्हें मिस्र के सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द नाइल’ से सम्मानित किया गया और इससे पहले, मोदी ने 11वीं सदी की ऐतिहासिक और दाऊदी बोहरा समुदाय के अल-हाकिम मस्जिद का भी दौरा किया था।

navbharattimes

वहीं अन्य मीडिया रिपोर्ट्स में भी DFRAC टीम को कहीं ऐसा नहीं मिला कि मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल-सिसी ने PM मोदी को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मूर्ति भेंट की है और बहुत जल्द Cairo (क़ाहिरा) का नाम बदल कर “केजरो” करने का निर्णय लिया है।

निष्कर्ष: 

DFRAC के इस फ़ैक्ट-चेक से स्पष्ट है कि राष्ट्रपति अल-सिसी द्वारा  PM मोदी को केजरीवाल की मूर्ति भेंट करने और क़ाहिरा का नाम बदल कर “केजरो” करने का फैसला, फ़ेक न्यूज़ है, इसलिए सोशल मीडिया यूज़र्स का दावा ग़लत है। 

Tagged: