पश्चिम बंगाल में हिन्दू लड़कियों से मुस्लिम कर रहे छेड़खानी? पढ़ें- फैक्ट चेक

Fact Check hi Featured Misleading

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवकों द्वारा बीच सड़क पर दो लड़कियों के साथ छेड़खानी की जा रही है। इस दौरान लड़कियां खुद को बचाने की पूरी कोशिश करती हैं, लड़कियां वहां से भागती भी हैं, लेकिन युवक का ग्रुप उनके साथ लगातार छेड़खानी करता रहता है।

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो पश्चिम बंगाल का है, जहां मुस्लिम युवकों द्वारा हर रोज हिन्दू दलित लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटनाएं की जा रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए पंकज पंडित नाम के वेरीफाइड यूजर ने लिखा- “पश्चिम बंगाल। दिल दहला देने वाला दृश्य। मुस्लिम युवकों द्वारा दलित हिन्दू बच्चियों के साथ। ये प्रतिदिन हो रहा है। कल ये आपके शहर, राज्य या गली मोहल्लो भी हो सकता है। ये रुक भी सकता है। अगर सत्ता, योगीजी, हेमंत बिस्वा जैसे मज़बूत नेताओं के हाथों में हो।”

source : twitter

वहीं इस वीडियो को अन्य यूजर्स द्वारा भी शेयर किया गया है।

source : twitter

source : twitter

source : twitter

source : twitter

फैक्ट चेकः

वायरल वीडियो की जब DFRAC की टीम ने जांच की, तो पाया कि इसका फैक्ट चेक पहले भी हमारी टीम ने किया है। यह वीडियो इससे पहले भी गलत संदर्भों के साथ वायरल किया जा चुका है। DFRAC द्वारा पूर्व में किए फैक्ट चेक को यहां पढ़ा जा सकता है।

DFRAC के फैक्ट चेक के मुताबिक यह घटना साल 2017 में उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की है, जहां दो लड़कियों के साथ युवकों के एक ग्रुप ने छेड़खानी की थी। पुलिस ने इस घटना के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई भी की थी। इस सदर्भ में यूपी पुलिस के फैक्ट चेक विभाग का ट्वीट भी यहां दिया जा रहा है।

source : twitter

निष्कर्षः

DFRAC के फैक्ट चेक से स्पष्ट है कि वायरल हो रहा दावा भ्रामक है। यह घटना पश्चिम बंगाल की नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की है और यह घटना 2017 की है।