सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग चलती ट्रक से बकरों की चोरी कर रहे हैं। एक शख्स चलती ट्रक में सवार होता है और वह एक-एक कर कई बकरों को सड़क पर फेंकता है। इसके बाद वह शख्स खुद भी चलती ट्रक से एक कार की बोनट पर उतर जाता है।
सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि यह वीडियो कानपुर-उन्नाव हाइवे का है। वहीं कुछ यूजर्स इस वीडियो को कानपुर-लखनऊ हाईवे के नाम से शेयर कर रहे हैं। मोहित शर्मा नाम के एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- “कानपुर उन्नाव हाइवे पे ट्रक से बकरे चोरी करने वाला गिरोह जो लग्जरी कार से चोरी कर रहा. वीडियो गौर से देखिए।”

source : twitter
वहीं इस वीडियो को कई अन्य यूजर्स द्वारा भी शेयर किया जा रहा है।

source : twitter

source : twitter

source : twitter

source : twitter
फैक्ट चेकः
DFRAC की टीम ने वायरल वीडियो का फैक्ट चेक किया। हमें वीडियो के संदर्भ में उन्नाव पुलिस का एक ट्वीट मिला। पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो उन्नाव नहीं है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि यह वीडिया महाराष्ट्र के इगतपुर घोटी रोड का है।

source : twitter
वहीं यूपी पुलिस ने भी ट्वीट करके वायरल वीडियो के संदर्भ में बताया कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश से संबंधित ना होकर महाराष्ट्र के इगतपुर घोटी रोड का होना पाया गया है।

source : twitter
निष्कर्षः
DFRAC के फैक्ट चेक से स्पष्ट है कि वायरल हो रहा वीडियो उत्तर प्रदेश के कानपुर-उन्नाव हाईवे का नहीं बल्कि महाराष्ट्र के इगतपुर घोटी रोड का है। इसलिए सोशल मीडिया यूजर्स का दावा गलत है।