फैक्ट चेक: एबीपी न्यूज़ ने राहुल गांधी के खिलाफ चलाई फेक खबर

Fact Check hi Fake Featured

हाल ही में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की एक मानहानि के मामले में लोकसभा की सदस्यता चली गई। राहुल की सदस्यता रद्द होने के मामले में अमेरिका और जर्मनी ने भी टिप्पणी की।

इस सबंध में सोशल मीडिया से लेकर मेनस्ट्रीम मीडिया में एक खबर बड़ी वायरल हो रही है। जिसमे दावा किया गया कि राहुल गांधी ने सदस्यता रद्द होने पर विदेशी नेताओं द्वारा उठाए गए सवालों पर उन्हें धन्यवाद कहा।

Source: Youtube

इस मामले में एबीपी न्यूज़ ने भी ‘8 बजे की 80 बड़ी खबरें’ नामक कार्यक्रम में खबर चलाते हुए कहा कि ‘कई देशों के नेताओं ने राहुल गांधी की अयोग्यता रद्द करने पर सवाल उठाया, राहुल ने ट्विटर पर उन्हे शुक्रिया कहा।

एबीपी न्यूज़ के इस दावे को उसके आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 7:00 से 7:06 के टाइमस्टेम्प पर देखा और सुना जा सकता है।

फैक्ट चेक:

वायरल दावे की जांच के लिए DFRAC टीम ने सबसे पहले राहुल गांधी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट को देखा लेकिन उनकी टाईमलाइन पर हमें ऐसा कोई ट्वीट देखने को नहीं मिला।

इस बारे में हमने गूगल पर कुछ कीवर्ड सर्च किये। इस दौरान हमें टाईम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट मिली। जिसमे बताया गया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने अपने ट्वीट में जर्मनी के विदेश मंत्रालय और DW के संपादक रिचर्ड वॉकर को धन्यवाद दिया।

उन्होने अपने ट्वीट में लिखा – धन्यवाद जर्मनी विदेश मंत्रालय और रिचर्ड वॉकर, राहुल गांधी के उत्पीड़न के माध्यम से भारत में लोकतंत्र से किस तरह समझौता किया जा रहा है, इस पर ध्यान देने के लिए।

निष्कर्ष:

अत: DFRAC के फैक्ट चेक से स्पष्ट है कि एपीबी न्यूज़ द्वारा राहुल गांधी के सदस्यता रद्द होने पर सवाल उठाए जाने को लेकर विदेशी नेताओं को शुक्रिया कहने का दावा फेक है।