फैक्ट चेक: क्या हिन्दू सांसद ने पाक संसद में हाथ जोड़ कहा – हम पर रहम करो, हमारी बेटियों को बख्श दो?

Fact Check hi Featured Misleading

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का एक वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। जिसमे एक शख्स पाकिस्तान की संसद में हाथ जोड़कर गुहार लगाते हुए नाबालिग लड़कियों के जबरन धर्मांतरण का मुद्दा उठा रहा है। 

vinod.jpg

Source: Twitter

इस वीडियो को विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा कि कैसे एक हिंदू सांसद हाथ जोड के पाक संसद में दया की भीख मांग रहा है… कि हम पे रहम करो हमारी बेटियों को बक्स दो… यह वीडियो उन सेकुलर बिकाऊ लोगों को समर्पित है जो भारतीय संस्कृति का विरोध करते हैं और हमें हमारे धर्म पर ज्ञान देते हैं…..

फैक्ट चेक: 

fbb.jpg

Source: Facebook

वायरल वीडियो की जांच के लिए DFRAC ने वीडियो को InVID टूल की मदद से कीफ्रेम में बदला। सभी कीफ्रेम को रिवर्स सर्च करने पर हमें ऐसा ही एक वीडियो फेसबुक पर मिला। जिसको उर्दू में केप्शन दिया हुआ था – گیارہ اگست مینارٹی ڈے پر ایم پی اے ۔پی ایم ایل این طارق مسیح گل کا خطاب ۔ تبدیلی مزہب پر قوم اور نیشنل آسمبلی سے فورس میرج و با زور بازؤ تبدیلی مذہب پر اقلیتی تحفظات کا بڑا دلیرانا اظہار۔ شیئر ضرور کر دیجئے گا۔ اگر آپ کو لگے کہ طارق مسیح گل نے اقلیتوں کے حقوق اور دل کی آواز نیشنل آسمبلی میں پہنچائی ہے۔

شکریہ۔ 

(11 अगस्त अल्पसंख्यक दिवस पर एमपीए-पीएमएलएन तारिक मसीह गुल का संबोधन। धर्मांतरण पर राष्ट्र और नेशनल असेंबली से जबरन शादी और धर्म परिवर्तन पर अल्पसंख्यक चिंताओं की एक साहसिक अभिव्यक्ति। जरूर शेयर करेंगे। अगर आपको लगता है कि तारिक मसीह गुल ने नेशनल असेंबली में अल्पसंख्यकों के हक और दिल की बात पहुंचाई है। धन्यवाद।)

chh.jpg

Source: pap.gov.pk

वहीं तारिक मसीह गुल के बारे में जानकारी एकत्रित करने के दौरान हमने पाया कि तारिक मसीह गिल ईसाई धर्म को मानते है। वह अपने नाम के साथ ‘मसीह’ सरनेम भी लगाते है। जो भारत और पाकिस्तान में एक आम ईसाई सरनेम है। 

निष्कर्ष: 

अत: DFRAC के फैक्ट चेक से स्पष्ट है कि वीएचपी नेता विनोद बंसल का पाकिस्तान संसद में हिन्दू सांसद द्वारा नाबालिग लड़कियों के जबरन धर्मांतरण का मुद्दा उठाने का दावा भ्रामक है। क्योंकि सांसद तारिक मसीह गुल हिन्दू नहीं बल्कि एक ईसाई है।