Home / Misleading / फैक्ट चेकः 21 साल के युवक से 52 साल की महिला की शादी का वीडियो स्क्रिप्टेड है 

फैक्ट चेकः 21 साल के युवक से 52 साल की महिला की शादी का वीडियो स्क्रिप्टेड है 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक 52 साल महिला है जिसने 21 साल के युवक से शादी की है। इस वीडियो में दोनों बता रहे हैं कि उन्होंने शादी किया है। इस शादी की खबर को मुख्यधारा की मीडिया ने भी कवर किया है। 

जी न्यूज, एबीपी न्यूज, अमर उजाला और टीवी-9 भारतवर्ष सहित तमाम मीडिया संस्थानों ने इस वायरल वीडियो के आधार पर खबर चलाई है। इन खबरों का स्क्रीन शॉट नीचे दिया जा रहा है। 

टीवी-9-भारतवर्ष द्वारा प्रकाशित खबरः 

Source: tv9hindi

ABP न्यूज द्वारा प्रकाशित खबरः 

Source: abplive

ZEE न्यूज द्वारा प्रकाशित खबरः 

Source: zeenews

अमर उजाला द्वारा प्रकाशित खबरः 

Source: amarujala

फैक्ट चेकः 

वायरल वीडियो का फैक्ट चेक करने के लिए DFRAC की टीम ने सबसे पहले वायरल वीडियो को कुछ फ्रेम्स में कन्वर्ट किया। इसके बाद उन फ्रेम्स को रिवर्स सर्च किया। हमें यह वीडियो इंस्टाग्राम पर टेकपरेश https://www.instagram.com/techparesh/ नामक यूजर के अकाउंट पर अपलोड मिला। इस वीडियो को 3 दिसंबर को पोस्ट किया गया है। 

Source: Instagram

इसके बाद हमने टेक परेश के अकाउंट की जांच की। हमें इसी महिला का एक और वीडियो मिला। इस वीडियो में यह महिला एक दूसरे युवक के साथ दिख रही है और दोनों को शादी करने की बात कहते सुना जा सकता है। इस वीडियो में भी महिला अपनी उम्र 52 साल बता रही है, जबकि युवक अपनी उम्र 22 साल बताता है। इस वीडियो को 13 दिसंबर को पोस्ट किया गया है। 

Source: Instagram

वहीं हमें टेक परेश के अकाउंट पर एक और वीडियो मिला। इस वीडियो में 21 साल के युवक को 2 लड़कियों के साथ देखा जा सकता है। ये दोनों लड़कियां उसी 21 साल के युवक से शादी करने की बात कर रही है। 

Source: Instagram

हमें टेक परेश के अकाउंट ऐसे ही कई और वीडियो मिले, जिसमें कई बेमेल जोड़ों को शादी करने की बात करते देखा जा सकता है। 

निष्कर्षः 

DFRAC के फैक्ट चेक में वायरल वीडियो स्क्रिप्टेड प्रतीत हो रहा है, क्योंकि एक ही महिला की 10 दिनों के अंदर दो अलग-अलग युवक से शादी की बात बताई जा रही है। एक युवक से शादी का वीडियो 3 दिसंबर का है तो दूसरे युवक के साथ 13 दिसंबर का वीडियो है। इसलिए यह स्क्रिप्टेड वीडियो है। 

Tagged: