Home / Featured / फैक्ट चेकः 36 टुकड़े करने का बयान देने वाला शख्स राशिद खान नहीं बल्कि विकास कुमार है

फैक्ट चेकः 36 टुकड़े करने का बयान देने वाला शख्स राशिद खान नहीं बल्कि विकास कुमार है

श्रद्धा वाकर की उसके पार्टनर आफताब पूनावाला ने बेरहमी से हत्या कर दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आफताब ने श्रद्धा के 35 टुकड़े करके उसे अलग-अलग जगहों पर फेक दिया था। वहीं सोशल मीडिया पर इस घटना के संदर्भ में एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि जब आदमी का दिमाग खराब होता है, तो वह 35 क्या 36 टुकड़े कर देता है। इस वीडियो में इस शख्स को आपत्तिजनक बातें करते सुना जा सकता है। युवक खुद का नाम राशिद खान बताता है और वह बुलंदशहर का रहने वाला है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए बीजेपी कार्यकर्ता प्रीति गांधी ने लिखा- “मिलिए बुलंदशहर के रहने वाले राशिद खान से। उनका दृढ़ विश्वास है कि आफताब के लिए श्रद्धा के 35 टुकड़े करना बिल्कुल सामान्य बात है। हम कहाँ जा रहे हैं?”

Tweet Post

इस वीडियो को शेयर करते हुए एक अन्य यूजर ने लिखा- “बुलंदशहर के रहने वाले राशिद का आफताब द्वारा श्रद्धा को काटने पर बयान” उसका मूड खराब था तो क्या 35 या 36 टुकड़े? उनका झगड़ा हुआ होगा। अगर मेरी किसी से लड़ाई हो जाए तो मैं भी आसानी से उन्हें काट सकता हूं। 35 टुकड़े। उनकी किताब ने उनके दिलों से मानवता का हर अंश निकाल दिया है।”

Tweet Post

फैक्ट चेक:

राशिद खान नाम के व्यक्ति का वीडियो वायरल होने के बाद बुलंदशहर पुलिस ने मामले की जांच की। पुलिस ने बयान देने वाले शख्स को गिरफ्तार किया है। लेकिन यहां चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जो राशिद खान बनकर हिंसक और आपत्तिजनक बयान दे रहा था उसका असली नाम विकास कुमार है। वह पहले भी 5 मामलों में आरोपी रह चुका है।

बुलंदशहर पुलिस ने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया, “सोशल मीडिया के माध्यम से दिल्ली में बना एक वीडियो संज्ञान में आया था जिसमें एक व्यक्ति द्वारा स्वयं को बुलन्दशहर का निवासी बताते हुए आप्पत्तिजनक टिप्पणी की थी। प्रकाश में आये अभियुक्त को थाना सिकन्द्राबाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। इस सम्बन्ध मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की बाइट।”

Tweet Post

पुलिस ने उस शख्स का आधार कार्ड भी जब्त किया है, जिस पर उसका नाम “विकास कुमार” है। उसके आधार कार्ड को यहां देखा जा सकता है।

निष्कर्षः 

पुलिस जांच में सामने आया है कि राशिद खान बनकर जो शख्स आफताब और श्रद्धा के मामले पर आपत्तिजनक बयान दे रहा है, उसका असली नाम विकास कुमार है। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह शख्स विकास कुमार होते हुए भी राशिद खान बनकर यह बयान क्यों दिया है? इस बात का खुलासा पुलिस की जांच में ही हो पाएगा।

Tagged: