Home / Misleading / फ़ैक्ट चेक: राहुल गांधी का वीडियो भ्रामक दावे के साथ हुआ वाइरल 

फ़ैक्ट चेक: राहुल गांधी का वीडियो भ्रामक दावे के साथ हुआ वाइरल 

कई सोशल मीडिया यूजर्स कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भाषण का एक वीडियो शेयर कर रहे हैं, जिसमें उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है, “महात्मा गांधी जी ने अहिंसा का विचार हमारे महान धर्मों से, हमारे महान शिक्षकों से लिया। महात्मा गांधी ने अहिंसा का विचार प्राचीन भारतीय फिलोसोफी से लिया, इस्लाम से लिया।” – हिन्दी अनुवाद 

इस वीडियो को कई सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग कैप्शन के साथ शेयर कर रहे हैं। 

ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा, “महात्मा गांधी ने अहिंसा का विचार इस्लाम से लिया”: राहुल गांधी।” -हिन्दी अनुवाद

Source: Twitter

एक अन्य यूजर लिखता है, “राहुल गांधी का हास्यास्पद ज्ञान: महात्मा गांधी ने ‘अहिंसा’ का विचार ‘इस्लाम’ से लिया था इसलिए लोग उन्हें पप्पू कहते हैं #राष्ट्र_न्यूज

Source: Twitter

फ़ैक्ट चेक:

वायरल वीडियो की जांच के लिए DFRAC टीम ने कुछ कीवर्ड्स का इस्तेमाल किया और पाया कि वायरल क्लि 11 जनवरी, 2019 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वेरिफ़ाइड YouTube चैनल पर अपलोड की गई थी। यह क्लिप दुबई के एक क्रिकेट स्टेडियम में राहुल गांधी के भाषण की है।

27 मिनट 37 सेकंड लंबे वीडियो में लगभग 24:24 पर, राहुल को वायरल टिप्पणी करते हुए सुना जा सकता है हालांकि इसके बाद वह महात्मा गांधी की अहिंसा नीति को प्रेरित करने के लिए ईसाई धर्म, यहूदी धर्म जैसे कई अन्य धर्मों का भी उल्लेख करते है।

दुबई में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी

Source: YouTube

निष्कर्ष:

हालाँकि, राहुल गांधी ने महात्मा गांधी के अहिंसा के विचार के बारे मे बताते हुये  इस्लाम धर्म का उल्लेख किया है,लेकिन साथ ही उन्होंने ईसाई धर्म और यहूदी धर्म का भी उल्लेख किया।

इसलिए, वीडियो को क्रॉप करके भ्रामक दावे के साथ प्रसारित किया गया।

Tagged: