फैक्ट चेक: नाइजीरियाई राजनेता ने पंजाब में सात लाख कंबाइन ट्रैक्टर के होने का किया झूठा दावा

Fact Check hi Fake Featured

नाइजीरियाई व्यवसायी और राजनीतिज्ञ पीटर ग्रेगरी ओबी कोन ने नाइजीरिया में कंबाइन ट्रैक्टर की कमी को लेकर सवाल उठाते हुए दावा किया कि भारत के पंजाब में सात लाख से ज्यादा कंबाइन ट्रैक्टर है। 

उन्होने अपने ट्वीट में लिखा कि संदर्भ मशीनीकरण; आज भारत में, एक राज्य, पंजाब में 700k से अधिक कंबाइन ट्रैक्टर हैं, जबकि नाइजीरिया में हमारे पास देश में 50k से कम काम करने वाले कंबाइन ट्रैक्टर हैं।

cm.jpg

Source: Twitter

फैक्ट चेक: 

pun.jpg

पीटर ओबी के दावे की जांच के लिए DFRAC टीम ने गूगल पर कुछ सामान्य कीवर्ड सर्च किए। इस दौरान हमें द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट मिली। जिसमे बताया गया कि पंजाब में पंजाब में लगभग 18,000 कंबाइन हार्वेस्टर हैं। जिनमें से लगभग 50% एस-एसएमएस संलग्न करने के लिए उपयुक्त हैं क्योंकि कुछ काफी पुराने हैं।

निष्कर्ष: 

अत: स्पष्ट है कि नाइजीरियाई राजनेता ने पंजाब में सात लाख कंबाइन ट्रैक्टर के होने का दावा फेक है। क्योंकि पंजाब में इनकी कुल संख्या 18000 है।