फैक्ट चेक: क्या दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर वेन पार्नेल ने इस्लाम कबूल कर लिया?

Fact Check hi Fake Featured Misleading

साउथ अफ्रीका के क्रिकेटर वेन पार्नेल की पत्नी और बच्चों के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीर के साथ यह दावा किया जा रहा है कि लंबे समय तक इस्लाम का अध्ययन करने के बाद पार्नेल ने पूरे परिवार के साथ इस्लाम धर्म अपना लिया है।

ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा, “अल्हम्दुलिल्लाह लंबे समय तक इस्लाम का अध्ययन करने के बाद, दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर वेन पार्नेल ने अपने परिवार के साथ इस्लाम धर्म अपना लिया! अब हमारे भाई का नाम वाहिद है !!”

https://twitter.com/Rukhsar_Shaikh4/status/1574082037685932032?s=20&t=K45fId9VSK2UlBmNjns4bw

तस्वीर को शेयर करते हुए फेसबुक पर एक यूजर ने लिखा, “अल्हम्दुलिल्लाह लंबे समय तक इस्लाम का अध्ययन करने के बाद, दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर वेन पार्नेल ने अपने परिवार के साथ इस्लाम धर्म अपना लिया! अब हमारे भाई का नाम वाहिद है !!”

एक अन्य यूजर ने इसी तरह के कैप्शन के साथ वही तस्वीर शेयर की है।

फैक्ट चेक:

वायरल दावे की जांच के लिए, DFRAC टीम ने दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर वेन पार्नेल के इस्लाम में परिवर्तित होने की खबरे में Google पर तलाश की और पाया कि उन्होने 2011 में ही इस्लाम धर्म अपना लिया था ।

टाइम्स ऑफ इंडिया और अन्य समाचार साइटों पर 28 जुलाई 2011 को प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज वेन पार्नेल ने खुद को इस्लाम में परिवर्तित कर लिया।

निष्कर्ष:

हमारी जांच से यह स्पष्ट है कि दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर वेन पार्नेल ने 2011 में इस्लाम धर्म अपना लिया था।

दावा समीक्षा : दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर वेन पार्नेल ने इस्लाम कबूल कर लिया।

दावाकर्ता: सोशल मीडिया यूजर।

फैक्ट चेक: भ्रामक