फैक्ट चेक: जी हिंदुस्तान ने चलाई एक बार फिर से भ्रामक खबर

Fact Check hi Fake Featured

एस्सेल ग्रुप के न्यूज़ चैनल ज़ी हिंदुस्तान ने एक बार फिर भ्रामक खबर चलाई। जिसमें पाकिस्तान में हिंदुओं पर अत्याचार का दावा किया गया।

चैनल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया। साथ ही लिखा कि पाकिस्तान में नहीं रुक रहा है हिन्दुओं पर जुल्म मामूली बात पर हिन्दू महिला को लाठी डंडों से पीटा गया। पीड़ित हिन्दुओं की कहीं नहीं हो रही है सुनवाई।

https://twitter.com/Zee_Hindustan/status/1563441103889924097

Source: Twitter

वीडियो में एक महिला के साथ कुछ लोगों को मारपीट करते हुए देखा जा सकता है।

फैक्ट चेक:

ज़ी हिंदुस्तान की दावे की जांच के लिए DFRAC टीम ने सबसे पहले वीडियो को InVID टूल की मदद से कई कीफ्रेम में बदला। फिर प्रत्येक कीफ्रेम को रिवर्स सर्च इमेज किया।

इस दौरान टीम को Geo News और Dawn की रिपोर्ट मिली। जिसमे वीडियो के स्क्रीनशॉट का उपयोग किया गया।

Gio News

रिपोर्ट में बताया गया कि ये घटना जनवरी 2022 की है। सियालकोट में कथित तौर पर 13 साल पुराने भूमि विवाद को लेकर एक बुजुर्ग महिला को प्रताड़ित किया गया था। वीडियो वायरल होने के बाद सियालकोट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 15 संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज कर चार महिलाओं समेत नौ को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार लोगों में आरिफ, तिमोर कासिम, नूर हुसैन, हैदर अली, मुबशीर अली, जीशान अली, असद अली, सज्जाद हुसैन और यास्मीन बीबी शामिल थे।

निष्कर्ष:

अत: वायरल वीडियो भ्रामक है। क्योंकि विवाद सांप्रदायिक नहीं बल्कि भूमि को लेकर था।

ज़ी न्यूज़ और ज़ी हिंदुस्तान द्वारा प्रसारित की गई फेक और भ्रामक खबरों का फैक्ट चेक और विश्लेषण आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते है।