फैक्ट चेक: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में मांसाहारी भोजन पर प्रतिबंध लगा दि?

Fact Check hi Fake Featured

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम से एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग दावा कर रहे हैं कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन के अंदर किसी भी तरह के मांसाहारी भोजन या पेय पदार्थों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं।

पोस्ट में मुर्मू की तस्वीर के साथ लिखा है, “राष्ट्रपति भवन में किसी भी तरह के मांसाहारी दावत या पेय पर पूर्ण प्रतिबंध। हमारे हिंदू राष्ट्र की शुरुआत। हर सुबह हमारे राष्ट्रपति स्वयं ब्रह्म मुहूर्त (सुबह 4 बजे) पर आरती करेंगी। 

कई यूजर्स ने अलग-अलग कैप्शन के साथ पोस्ट को शेयर किया।

@Samvad_jod नाम के यूजर लिखते हैं, “राष्ट्रपति भवन में किसी भी तरह के नॉन-वेज दावत या ड्रिंक पर बैन”

फैक्ट चेक:

वायरल दावे की जांच के लिए DFRAC डेस्क ने विशिष्ट कीवर्ड का इस्तेमाल करके सर्च किया। हमें मुख्यधारा के किसी भी मीडिया हाउस में इस बारे में ऐसी कोई खबर नहीं मिली।

अगर यह दावा सही होता तो इस खबर को प्रमुखता से छापा या दिखाया जाता।

द्रौपदी मुर्मू के बारे में और सर्च करने पर डेस्क को ‘द प्रिंट’ की वेबसाइट पर प्रकाशित एक रिपोर्ट मिली। इस रिपोर्ट में दावा किया गया था कि वह पूरी तरह से शाकाहारी हैं, जो प्याज और लहसुन भी नहीं खाती हैं। 

निष्कर्ष:

हमारी फैक्ट चेक से साबित हो रहा है कि पूर्ण शाकाहारी होने के बावजूद राष्ट्रपति भवन के अंदर मांसाहारी खाद्य पदार्थों पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। हमें इसके संदर्भ में कोई जानकारी प्रकाशित नहीं मिली है। इसलिए सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा किया जा रहा दावा गलत है।

दावा- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन के अंदर मांसाहारी भोजन पर प्रतिबंध लगा दिया

दावाकर्ता: सोशल मीडिया यूजर्स

फैक्ट चेक: फेक