Mahathir Mohamad

फैक्ट चेक: क्या मलेशिया के पूर्व प्रधान मंत्री महाथिर मोहम्मद का हो गया निधन?

Fact Check hi Fake Featured Misleading

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट बड़ी वायरल हो रही है। जिसमे दावा किया गया कि मलेशिया के पूर्व प्रधान मंत्री महाथिर मोहम्मद का निधन हो गया।

एक फेसबुक यूजर ने उर्दू में पोस्ट करते हुए लिखा कि “इन्ना लिल्लाहे व इन्ना इलैहे राजिऊन”। एक युग समाप्त हुआ। मुस्लिम उम्माह के नायक, निडर नेता और आधुनिक मलेशिया के संस्थापक की मृत्यु हो गई । अल्लाह महातिर मुहम्मद साहब को जन्नत में ऊंचा मुकाम दे।

उर्दू में लिखी गई इस पोस्ट को कई अन्य पाकिस्तानी यूजर ने भी इस तरह मिलते जुलते दावों के साथ शेयर किया।

फैक्ट चेक:

उपरोक्त दावे की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले महाथिर मोहम्मद का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट देखा। जहां उनकी मृत्यु से जुड़ी कोई खबर नहीं थी। इसके विपरीत हमें 3 जून को उनके द्वारा किया गया एक ट्वीट मिला। जिसमे उन्होने मलेशिया में पेरू गणराज्य के राजदूत रिकार्डो एस्टानिस्लाव मोरोटे कैनालेस के साथ उनकी मुलाकात के बारे में एक पोस्ट साझा की। तस्वीरों में दोनों गणमान्य व्यक्तियों को हाथ मिलाते और बातचीत करते देखा जा सकता है।

इसके अलावा एपी न्यूज़ की एक रिपोर्ट मिली। जिसमे 27 मई 2022 को टोक्यो, जापान में “एशिया का भविष्य” पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेते हुए उनकी एक तस्वीर प्रकाशित की गई।

निष्कर्ष:

अत: स्पष्ट है कि मलेशिया के पूर्व प्रधान मंत्री महाथिर मोहम्मद के निधन की खबर फेक है।

दावा: मलेशिया के पूर्व प्रधान मंत्री महाथिर मोहम्मद का हुआ निधन

दावाकर्ता: फेसबुक यूजर

फैक्ट चेक: फेक