फैक्ट चेक: नेहरू के साथ आदिवासी महिला की तस्वीर भ्रामक दावे के साथ वायरल

Fact Check hi Fake Featured Misleading

सोशल मीडिया पर भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के साथ एक आदिवासी महिला की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर को शेयर कर दावा किया गया कि एक आदिवासी महिला ने पंडित नेहरू के साथ भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन किया था।

ट्विटर यूजर ने तस्वीर को कैप्शन- “भाभा परमाणु संयंत्र का उद्घाटन एक आदिवासी महिला द्वारा किया जा रहा” दिया गया है।

इसके अलावा इस तस्वीर को मिलते-जुलते दावे के साथ कई अन्य यूजर ने भी शेयर किया है।

फैक्ट चेक:

वायरल तस्वीर की जांच-पड़ताल करने के लिए सबसे पहले हमने तस्वीर को रिवर्स सर्च इमेज किया।

इस दौरान हमें कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर 1 मई, 2017 को पोस्ट की गई वायरल तस्वीर मिली। तस्वीर को कैप्शन- “1959 में पंडित नेहरू ने एक आदिवासी कार्यकर्ता बुधनी मेझन को पंचेत बांध (अब झारखंड में) का उद्घाटन करने के लिए बटन दबाने के लिए कहादिया गया है।

इसके अलावा हमें जून- 2012 की द हिन्दू में प्रकाशित एक रिपोर्ट भी मिली। जिसमे वायरल तस्वीर को प्रकाशित किया गया। तस्वीर को कैप्शन- “स्विच्ड ऑन, स्विच ऑफ: बुधनी ने दिसंबर 1959 में पंचेट बांध में पावर स्टेशन का उद्घाटन किया। फोटो: नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी, नई दिल्ली।” दिया गया है।

वहीं मुंबई स्थित भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) की स्थापना जनवरी 1954 में भारत के परमाणु कार्यक्रम के लिए होमी जहांगीर भाभा परमाणु ऊर्जा प्रतिष्ठान, ट्रॉम्बे (AEET) के तौर पर की गई थी। 1966 में श्री भाभा की मृत्यु के बाद, AEET का नाम बदलकर भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) कर दिया गया।

निष्कर्ष

DFRAC की फैक्ट चेक से स्पष्ट है कि वायरल तस्वीर को भ्रामक दावे के साथ शेयर किया गया है।

दावा: भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन आदिवासी लड़की ने किया।

दावाकर्ता: ट्विटर यूजर

फैक्ट चेक: भ्रामक