फैक्ट चेकः बिहार में पूल टूटने वाले वीडियो को असम बाढ़ का बताकर वायरल

Fact Check hi Featured Misleading

असम में भारी बारिश के बाद बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस बाढ़ से हजारों लोगों का जीवन प्रभावित हो गया है। वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग पुल पार कर रहे हैं। इसी दौरान पानी के तेज बहाव की वजह से पूल टूटकर गिर जाता है, जिससे एक महिला और उसकी बच्ची बाढ़ में बहने लगते हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को असम बाढ़ का बता रहे हैं।

एक फेसबुक यूजर Dhangal Show ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- “असम में आई बाढ़ 2022.. भारी बारिश।”

फैक्ट चेकः

वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए हमने वीडियो के कुछ फ्रेम्स को रिवर्स सर्च किया। हमें ‘द क्विंट’ के यूट्यूब चैनल पर 18 अगस्त 2017 को पोस्ट किया गया एक वीडियो मिला। जिसका शीर्षक- “बिहार के अररिया में बाढ़ के कारण पुल गिरा, तीन लोगों की मौत” दिया गया है। यह वही वीडियो है, जिसे असम का बताकर शेयर किया जा रहा है।

 

निष्कर्षः

हमारे फैक्ट चेक से स्पष्ट हो रहा है कि यह वीडियो असम बाढ़ का नहीं बल्कि 5 साल पहले बिहार के अररिया में आए बाढ़ का है। इसलिए सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा किया जा रहा दावा भ्रामक है।

दावा- असम बाढ़ की वीडियो

दावाकर्ता- सोशल मीडिया यूजर्स

फैक्ट चेक- भ्रामक