Central Bank of India

फैक्ट चेक: क्या सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अपनी 600 ब्रांच बंद करने जा रहा?

Fact Check hi Fake Featured

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट बड़ी वायरल हो रही है। जिसमे दावा किया गया कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया(Central Bank of India ), 2023 तक अपनी 600 ब्रांच बंद करने की तैयारी कर रहा है।

एक फेसबुक यूजर ने अपनी पोस्ट में लिखा, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया मार्च 2023 तक 600 ब्रांच बंद करने जा रही है

 

ऐसा ही मिलता-जुलता दावा ट्विटर पर भी किया गया। जिसमे यूजर ने लिखा, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया मार्च 2023 तक 600 ब्रांच बंद करने जा रही है। कर्मचारी घबराएं नहीं, मंदिर जल्द ही बन कर तैयार हो जाएगा। ??

फैक्ट चेक:

उपरोक्त वायरल दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को चेक किया। जहां हमें इस बारे में एक ट्वीट मिला। ट्वीट में वायरल दावे के खंडन हेतु एक आम सूचना पोस्ट की गई।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की और से सूचना में कहा गया, अब तक, बैंक ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान अपनी कई शाखाओं को बंद करने का कोई निर्णय नहीं लिया है। हालांकि, कॉरपोरेट व्यवसाय के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए प्रत्येक बैंक नियमित आधार पर ब्रांच को फिर से संरेखित/शिफ्ट/विलय/बंद/खोलना एक नियमित अभ्यास है।”

इसके अलावा हमें इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट भी मिली। जिसमे बताया गया कि Central Bank of India ने अभी तक इस वित्तीय वर्ष में एक संभावित व्यापक शाखा बंद करने की योजना पर फैसला नहीं किया है।

यह भी पढ़े: टाटा मेमोरियल अस्पताल का बताकर बिस्वरूप रॉय चौधरी का वीडियो हुआ वाइरल। पूरी कहानी पढ़ें

निष्कर्ष:

अत: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का अपनी 600 ब्रांच बंद करने का दावा फेक है।

दावा समीक्षा: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अपनी 600 ब्रांच बंद करने जा रहा।

दावाकर्ता: सोशल मीडिया यूजर

फैक्ट चेक: फेक