Home / Featured / फैक्ट चेक: ब्रिटेन के शो में दो लड़कों ने गाया रामायण का टाइटल सॉन्ग?

फैक्ट चेक: ब्रिटेन के शो में दो लड़कों ने गाया रामायण का टाइटल सॉन्ग?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर करने वाले यूजर्स दावा कर रहे हैं कि यह वीडियो अमेरिका का है, जहां इंडियन आइडल जैसे एक अमेरिकी टैलेंट शो में दो अमेरिकी बच्चों ने रामायण सीरियल का टाइटल सॉन्ग हिन्दी में गाया। बच्चों के इस गाने को सुनकर शो में मौजूद अमेरिकी जनता झूमने लगी। शो के जजों ने बच्चों स्टैंडिंग ओवेशन भी दिया। वहीं यूजर्स का ये भी दावा है कि गाने के बोल सुनकर अमेरिकी भावुक भी हो गए।

https://twitter.com/KyaSeKyaHoGya/status/1518620165394472961?s=20&t=cJwF9cJuB-VZ6uJrBQVq7Q

सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा इस वीडियो को तेजी से वायरल किया जा रहा है।

फैक्ट चेकः

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दावे को क्रॉस-चेक करने के बाद, हमें वायरल वीडियो का ओरिजिनल वीडियो मिला, जिसके छोटे से हिस्से को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को कैप्शन- “5, अविस्मरणीय और अद्भुत ब्रिटेन के गॉट टैलेंट ऑडिशन के तहत आपको अवश्य देखना चाहिए!” के साथ साल 2021 में पोस्ट किया गया था।

मूल वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों बच्चों ने गाने को हिन्दी में नहीं बल्कि अंग्रेजी गाना गाया था और वह गाना रामायण का टाइटल सॉन्ग नहीं था बल्कि एक अंग्रेजी गाना था।

यहां रामायण के टाइटल सॉन्ग को देखा जा सकता है, जो वायरल वीडियो में इस्तेमाल किया गया है।

 

निष्कर्षः

इस फैक्ट चेक से साबित होता है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो फेक और एडिटेड है। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स का ये दावा भी गलत है कि यह वीडियो अमेरिका के एक टैलेंट शो का। दरअसल वीडियो का फैक्ट चेक करने के बाद यह सामने आया है कि वीडियो अमेरिका का नहीं बल्कि ब्रिटेन का है।

दावा- ब्रिटेन के टैलेंट शो में बच्चों ने गाया रामायण का टाइटल सॉन्ग

दावाकर्ता- Hardik

फैक्ट चेक- झूठा

Tagged: