Home / Misleading / फैक्ट चेक: क्या चुनाव 2022 के दौरान वोटिंग बूथ पर महिलाओं के साथ धोखा हुआ है?

फैक्ट चेक: क्या चुनाव 2022 के दौरान वोटिंग बूथ पर महिलाओं के साथ धोखा हुआ है?

विधानसभा चुनाव में बीजेपी की शानदार जीत के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट की लाइन ही लग गयी। इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां लोग चुनावी बूथ पर धोखा धडी की सम्भावना बता रहे है।

Santosh Diwate ने चुनाव के संबंध में NDTV  का एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो की समयावधि 45 मिनट थी और वीडियो में रिपोर्टर 3 महिलाओं की बाइट ले रहा था. महिलाओं ने  संक्षेप में दवा किया की वे ‘हाथी’ दबाना चाहती थीं, लेकिन बूथ के कार्यकर्ताओं ने उसके स्थान पर ‘कमल’ दबा दिया। उसके बाद इसे एक गलती कह कर ताल दिया।  यूजर ने अपने कैप्शन में सरकार की आलोचना की और 2022 के चुनाव में उसकी जीत पर सवाल भी उठाया।

https://twitter.com/diwate_santosh/status/1502123229774704645?s=20&t=ZHMxHWiluRILe57H8ZLM

Darryl  ने भी भाजपा पर गलत तरीके से चुनाव जीतने का भी आरोप लगाया और 12 मार्च, 2022 को वायरल वीडियो पोस्ट किया।

फैक्ट चेक

क्रॉस-चेकिंग के बाद हमें NDTV का पूरा वीडियो मिला और यह पता चला कि वायरल वीडियो लोक सभा चुनाव 2019 की है। मूल खबर के अनुसार, फरीदाबाद में वोटिंग बूथ पर धोखाधड़ी हुई। एनडीटीवी ने खुद इस वीडियो को अपने आधिकारिक यूट्यूब पेज पर पोस्ट किया है।

हिंदुस्तान टाइम्स ने भी 2019 के लोक सभा चुनाव में फरीदाबाद में स्तित बूथ पर हो रहे धोखा धरी की खबर छपी थी।

Hindustan Times

 

इस प्रकार यह साबित होता है की वायरल वीडियो NDTV के चुनाव 2019 के समाचार कवरेज से लिया गया था।

निष्कर्ष: यह दावा भ्रामक है

Claim Review: चुनाव 2022 के दौरान वोटिंग बूथ पर महिलाओं के साथ छल किया गया

Claim by: Darryl

फैक्ट चेक: भ्रामक

Tagged: