यूक्रेन

फैक्ट चेक: यूक्रेन में समुराई कवच पहना शख्स जापानी राजदूत नहीं

Fact Check hi Fake Featured Misleading

 रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर बड़े पैमाने पर वायरल हो रही है। जिसमे एक शख्स को समुराई कवच पहना हुआ है। इस शख्स के बारे में कहा जा रहा है कि वह यूक्रेन में जापान के राजदूत है।

https://twitter.com/visegrad24/status/1496788626658807814

तस्वीर को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा कि जापानी राजदूत को अपने परदादा की समुराई तलवार और पारंपरिक कवच टोक्यो, जापान से दिया गया था। राजदूत को कहा गया था कि “समुराई को उस देश की रक्षा करनी चाहिए जिसमें वे रहते हैं।”

यह भी पढ़े: सुशांत सिंह राजपूत की हो चुकी मौत लेकिन ट्विटर पर हर रोज हो रहे ट्रेंड

फैक्ट चेक:

उपरोक्त तस्वीर को रिवर्स इमेज करने पर हमे जापान में यूक्रेन के राजदूत सर्गेई कोर्सुनस्की का एक ट्वीट मिला। जिसमे उन्होने उपरोक्त तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा कि हम जानते हैं कि हम किसके लिए लड़ रहे हैं। उन्होने रुस का भी नाम लिया।

इसके अलावा उनके बारे में जापान स्थित यूक्रेन के दूतावास से जुड़ी वेबसाईट पर भी विस्तृत जानकारी देखी जा सकती है। इसके विपरीत यूक्रेन में जापान के राजदूत कुनिनोरी मत्सुदा है। हाल ही में उन्होने कीव में अस्थायी रूप से दूतावास को बंद करने की घोषणा की है।

अत: वायरल तस्वीर फेक है। क्योंकि तस्वीर में दिखाई दे रहा शख्स जापान के राजदूत कुनिनोरी मत्सुदा नहीं बल्कि यूक्रेन के राजदूत सर्गेई कोर्सुनस्की है।