फैक्ट चेक: क्या हिजाब विवाद के बाद कर्नाटक भगवामय हो गया?

Fact Check hi Featured Misleading

शेक्षणिक संस्थानों में हिजाब पर प्रतिबंध को लेकर कर्नाटक उच्च न्यायालय में सुनवाई जारी है। इंडिया टुडे के अनुसार इससे पहले की सुनवाई में कोर्ट ने कर्नाटक में कक्षाओं में हिजाब और भगवा शॉल नहीं पहनने का अंतरिम आदेश पारित किया था।

इस बीच हिजाब विवाद का हवाला देकर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमे दावा किया गया कि इस विवाद के बाद पूरा कर्नाटक भगवामय हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक निश्चित क्षेत्र में भगवा ध्वज लगे हुए है और एक लड़का भगवा ध्वज लहरा रहा है। ध्वज पर भगवान राम की तस्वीर है और इसे हिंदू धर्म का प्रतीक माना जाता है।

वीडियो को 19 फरवरी 2020 को @mahendruraghav द्वारा ट्विटर पर पोस्ट किया गया था, जिसके बाद कई अन्य यूजर ने भी उसे पोस्ट किया।

Facebook Post

फैक्ट चेक

वीडियो की प्रामाणिकता की जांच करने पर हमें पता चला कि यह वीडियो जून 2021 से वायरल हो रहा है। एक फेसबुक यूजर बुधराम हिंदुस्तानी ने 2019 में यही वीडियो पोस्ट किया है और इसे जय श्री राम के नारे के साथ कैप्शन दिया है।

Facebook Post

निष्कर्ष: वीडियो जून 2021 से वायरल हो रहा है, इसलिए वीडियो हिजाब विवाद से जुड़ा हुआ नहीं है क्योंकि हिजाब से जुड़ा मामला फरवरी 2022 में शुरू हुआ। इसलिए वीडियो भ्रामक है।

Claim review: क्या हिजाब विवाद के बाद कर्नाटक भगवामय हो गया?

Claim By: Budharamhindustani

Fact check:  भ्रामक